खजराना गणेश को लगाया गया सवा लाख लड्डुओं का भोग।
तिल चतुर्थी पर 3 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश।
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में तीन दिवसीय तिल चतुर्थी मेले की शुरुआत सोमवार को पूजा – अर्चना और सवा लाख तिल के लड्डुओं का भोग लगाने के साथ हुई। इस मौके पर खजराना गणेश परिवार को तीन करोड़ के गहनों से सजाया गया है।
कलेक्टर, निगमायुक्त ने किया पूजन।
पंडित मोहन भट्ट एवं पंडित अशोक भट्ट के निर्देशन में ध्वजा पूजन कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह, मंदिर प्रशासक हर्षिका सिंह, विधायक महेंद्र हार्डिया एवं अन्य अतिथियो नें किया।
भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच एवं गोकुल पाटीदार ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर में दर्शनों की व्यवस्था महाकाल की तर्ज पर की गई है, ताकि किसी को भी आधे घंटे से अधिक प्रतीक्षा न करना पड़े। मंदिर को आकर्षक पुष्प एवं विद्युत रोशनाईं से सज्जित किया गया है।
1735 में मंदिर की स्थापना अहिल्याबाई होलकर ने की थी।
खजराना गणेश मंदिर का निर्माण लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर ने करवाया था। माना जाता है कि औरंगजेब से मूर्ति की रक्षा करने के लिए मूर्ति को एक कुएं में छिपा दिया गया था। 1735 में इसे कुएं से निकालकर मंदिर में देवी अहिल्याबाई होलकर द्वारा स्थापित किया गया। वर्तमान में मंदिर प्रशासन के अधीन है और मुख्य पूजा-पाठ भट्ट परिवार करता है।
Related Posts
January 20, 2021 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के 6 मण्डलों की कार्यकारिणी घोषित
इंदौर : बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे की सहमति […]
January 16, 2022 लोकमान्य नगर की महिलाओं की सफाई के प्रति जागरूकता को सरकार भी मानती है- उषा ठाकुर
इंदौर : एक गरिमामय समारोह में धर्मस्व एवम संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सांसद शंकर […]
May 26, 2021 आयुष चिकित्सक, कर्मचारियों की हड़ताल जारी, भीख मांगकर किया सरकार की बेरुखी का विरोध
इंदौर : कोविड ड्यूटी में तैनात आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की हड़ताल बुधवार को […]
April 26, 2020 इंदौर में कोरोना का बढ़ रहा ग्राफ, 91 पॉजिटिव मरीजों का और हुआ इजाफा इंदौर : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का लगातार मिलना शासन- प्रशासन की चिंता को बढ़ा रहा […]
March 19, 2020 20 मार्च को होगा कमलनाथ सरकार के भाग्य का फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फ्लोर टेस्ट का आदेश नई दिल्ली : फ्लोर टेस्ट से बचने के सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के सारे सियासी और कानूनी […]
July 14, 2022 पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार
चोरी के 10 दुपहिया वाहन भी हुए बरामद।
इंदौर : डकैती की योजना बनाते वाहन चोर गिरोह की […]
November 3, 2023 सिर्फ स्वार्थ के लिए बनाया गया है इंडी गठबंधन
पैसे लेकर प्रश्न पूछकर महुआ मोइत्रा ने बेहद गलत काम किया है।
इंदौर प्रवास पर बोली […]