इंदौर : संगीत के इंदौर घराने के प्रवर्तक और अपनी विशिष्ट धीर -गंभीर गायन शैली से पूरी दुनिया के संगीतकारों को भी दीवाना बना लेने वाले पद्मभूषण उस्ताद अमीर खाँ साहब की अनमोल यादों को उनके सुपुत्र शाहबाज़ खाँ के मुँह से सुनने का दुर्लभ अवसर अभिनव कला समाज ने अपने आयोजन ‘याद-ए-अमीर’ से संजोया है। अनेक टीवी धारावाहिकों और फ़िल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके शाहबाज़ खाँ द्वारा अपने पिता के जीवन पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म – इंस्पिरेशन का प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद उस्ताद अमीर खां की यादों पर बहुविध संस्कृतिकर्मी आलोक बाजपेयी के साथ उनकी चर्चा होगी। ‘याद-ए-अमीर’ में. इंदौर घराने की गायकी को आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें और अपील भी वे इसमें करेंगे।
यह कार्यक्रम शनिवार, 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से अभिनव कला समाज के गाँधी हॉल परिसर स्थित सभागार में होगा।
अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल,प्रधानमंत्री संजीव आचार्य और कार्यक्रम संयोजक उस्ताद अमीर खाँ साहब के परिवार के ही मशहूर ग़ज़ल गायक बुंदू ख़ां ने सभी संगीत रसिकों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील करते हुए उन्हें रंग-ए-अमीर में आने की दावत दी है। उन्होंने कहा कि सभी संगीतप्रेमी इस आयोजन में अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज़ कराएं। “याद-ए-अमीर” निःशुल्क एवं सभी के लिए खुला है।
Related Posts
December 18, 2022 मप्र अब बन रहा निवेश का बड़ा केंद्र – मुख्यमंत्री
सरकार स्टार्टअप और एमएसएमई को दे रही है अनेक प्रकार की सुविधाएँ।
नए स्टार्टअप को एक […]
January 16, 2017 पुलिस ने सीरियल रेपिस्ट किया गिरफ्तार, 500 से ज्यादा बच्चियों को बना चुका है शिकार नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों से शोषण करने की कोशिश के मामले में एक […]
November 4, 2020 सांवेर में मतदान को लेकर नजर आया भारी उत्साह, 78 फीसदी से अधिक रहा मतदान का प्रतिशत
इंदौर : उपचुनाव में पूरे प्रदेश की निगाहें इंदौर जिले की सांवेर सीट पर लगी रही। यहां […]
October 25, 2020 संघर्ष की पराकाष्ठा में पंजाब बना किंग
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स […]
November 3, 2021 बाजारों में छाई दीपोत्सव की रौनक, खरीददारी के लिए उमड़ी भारी भीड़
इंदौर : करीब दो साल बाद दीपावली की रौनक घरों, दफ्तरों, बाजारों और गली- मोहल्लों से लेकर […]
August 9, 2020 हनी ट्रैप कांड: कई बड़े अधिकारियों के थे आरोपी महिलाओं से रिश्ते..? इंदौर : प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले की आरोपी महिलाओं के रिश्ते प्रदेश के वरिष्ठ […]
June 28, 2021 हीरा खनन के लिए जंगल नष्ट करने वाला अनुबंध हो निरस्त, जनवादी संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर की मांग
इंदौर : प्रदेश के पर्यावरण और जंगल को नष्ट करने के फैसले के खिलाफ इंदौर में विभिन्न जन […]