केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री पुरी ने दिए अवार्ड।
प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी बधाई।
इंदौर : केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सूरत (गुजरात) में “इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्डस कांटेस्ट-2020” में विभिन्न थीम में उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्मार्ट सिटीज को अवार्ड वितरित किए। समारोह में इंदौर को विभिन्न केटेगरी में 6 अवार्ड मिले। इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने यह अवार्ड ग्रहण किए।
स्टेट अवार्ड में मध्यप्रदेश को दूसरा स्थान मिला। मप्र के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अवार्ड प्राप्त करने वाली स्मार्ट सिटीज को बधाई दी है।
इंदौर हर थीम में रहा अग्रणी।
कल्चर थीम में इंदौर और चंडीगढ़ को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। इंदौर को हेरिटेज के बेहतर संरक्षण पर यह अवार्ड मिला है। साथ ही इंदौर को स्वच्छता थीम पर म्युनिसिपल बेस्ट मेनेजमेंट सिस्टम के लिए तिरूपति के साथ संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। इंदौर को इकोनामी थीम पर कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए, बिल्ट एनवायरमेंट थीम पर छप्पन दुकान के लिए, इनोवेशन अवार्ड में कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म और सिटी अवार्ड में इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से ओवरआल विनर का अवार्ड दिया गया।
Related Posts
November 15, 2021 महानाट्य जाणता राजा के निर्माता शिवशाहीर बाबासाहब पुरंदरे नहीं रहे
इंदौर : छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र को महानाट्य 'जाणता राजा' के जरिए जन-जन तक […]
May 9, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते डॉक्टर सहित तीन धराए, 4 इंजेक्शन बरामद
इंदौर : कोरोना संक्रमण के उपचार में उपयोगी रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों […]
April 7, 2025 आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
इंदौर : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव देश और प्रदेश के साथ इंदौर शहर […]
May 1, 2024 नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में एक अधिकारी सहित तीन निलंबित
महापौर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को त्वरित कार्रवाई के […]
February 4, 2021 विशेषज्ञों की मदद से इंदौर के किसानों ने तैयार की गेंहूँ की नई किस्म, रंगीन होंगी इस गेहूं की रोटियां…!
इंदौर : जिले के किसानों ने गेंहूँ की ऐसी किस्म तैयार करने में सफलता हासिल की है, जिसकी […]
April 1, 2024 रंगपंचमी पर रंगों की मस्ती में डूबे लाखों इंदौरी
गेरो ने मिटाया अपनों और गैरों का फर्क।
मुख्यमंत्री मोहन यादव भी हिंद रक्षक फाग […]
July 13, 2021 कोरोना को लेकर हालात अब बेहतर, गिनती के ही मरीज आ रहे सामने पर सावधानी जरूरी
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले खत्म तो नहीं हुए हैं पर राहत की बात यही है कि जो भी नए […]