इंदौर : सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रावजी बाजार थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित प्रदर्शनकारी थाना प्रभारी को हटाने की भी मांग कर रहे थे। बीजेपी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाने आने वाले लोगों की शिकायत सुनने की बजाय पुलिस उनके साथ अपराधी की तरह सलूक करती है। मंडल अध्यक्ष ने थाने के स्टाॅफ पर रिश्वतखोरी का भी आरोप लगाया। इसके साथ थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। हालांकि इस दौरान पूरे मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मीडिया के समक्ष आने से बचते रहे।
Related Posts
February 8, 2021 ‘साइकिल चलाओ, कोरोना हराओ’ की थीम पर होगी सायक्लोथान, 2 हजार प्रतिभागी ही कर पाएंगे शिरकत
इंदौर : 'साइकिल चलाओ, कोरोना हराओ' की थीम पर सायक्लोथान- 2021 का आयोजन 14 फरवरी को किया […]
April 23, 2021 कोरोना पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर, जायड्स की दवा वीराफिन के कोरोना के इलाज में इस्तेमाल को मिली मंजूरी
कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। रेमडेसीवीर के लिए इधर- उधर […]
June 26, 2023 स्कूल बस से छात्रा के गिरने का कलेक्टर ने लिया संज्ञान, बस का फिटनेस किया निरस्त
बस परमिट तथा चालक का ड्रायविंग लायसेंस भी किया निलंबित।
कलेक्टर द्वारा कॉलेज […]
July 31, 2024 31जुलाई को सीएसी के साथ स्वच्छ वायु संघ लॉन्च करेगा इंदौर नगर निगम
इंदौर : इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत नगर निगम […]
July 26, 2023 बहन के प्रेमविवाह से नाराज होकर जीजा को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी भाइयों को उम्र कैद
इंदौर : शादी की बात से नाराज होकर अपने जीजा की हत्या करने वाले आरोपीगण को अदालत ने […]
January 2, 2017 सुप्रीम कोर्ट का एतिहासिक फैसला.. धर्म के नाम पर वोट मांगना गैरकानूनी होगा। यह 7 जजों की सविधांन पीठ का फैसला है। फैसले […]
March 31, 2024 रतलाम स्टेशन पर एक यात्री के बैग से बरामद हुए 65 लाख रुपए
जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बरामद हुई इतनी बड़ी राशि।
इंदौर : आगामी […]