जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होगा।
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार इन्दौर जिले में 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। इसके तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रशासनिक संकुल कक्ष क्रमांक 210 कलेक्टर कार्यालय इन्दौर में दोपहर 12:30 से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित होगा।
यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैया राजा टी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में इन्दौर जिले में 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2023 के उपलक्ष्य में मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग के संदेश का वाचन किया जाएगा। मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता विषय “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” में चयनित प्रतिभागियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ., सुपरवाईजर्स एवं स्वीप गतिविधियों के तहत श्रेष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के कैम्पस एम्बेसेडर को पुरूस्कृत किया जाएगा। साथ ही 18 वर्ष के नवीन युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे।
Related Posts
May 13, 2017 अब मोबाइल पर भी मिलेगा बिजली बिल भोपाल- यदि आपके व्हाट्स अप या फेस बुक अकाउंट पर बिजली का बिल भी फ्लैश हो तो चौंकिएगा […]
May 16, 2022 अपराधियों को नेस्तनाबूत करें, मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कानून- व्यवस्था और जन-कल्याण सबसे […]
March 7, 2023 शाही परंपरा के साथ हुआ सरकारी होली का दहन
इंदौर : होली कब मनाई जाए, इसे लेकर चल रहे विरोधाभासों के बीच कई ज्योतिषाचार्यों और […]
January 14, 2025 हेरिटेज होटल के रूफ टाप कैफे से महाकाल लोक परिसर को निहार सकेंगे श्रद्धालु
उज्जैन : अब महाकाल मंदिर के शिखर और महाकाल लोक के पूरे परिसर का लुत्फ श्रद्धालु, रूफ […]
May 6, 2019 सोनिया, राहुल, स्मृति सहित कई दिग्गजों की तकदीर ईवीएम में कैद नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान सम्पन्न हुआ। […]
March 1, 2024 महिला ड्रग पेडलर को आजाद नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों में लिप्त शातिर महिला ड्रग पैडलर को थाना आजाद […]
February 3, 2021 जनसुनवाई ने 235 आवेदनों पर हुई सुनवाई, कई का किया गया त्वरित निराकरण
इंदौर : मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 235 […]