इंदौर : भाजपा नेता क्रांति वाजपेयी के घर गुरुवार रात किए गए हमले के मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने कुछ लोगों को बन्दी बनाया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक प्रजापत नगर में क्रांति वाजपेयी अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार रात मोती तबेला से उत्कर्ष गार्डन में एक बारात जा रही थी। बारात जब प्रजापत नगर के पास से निकल रही थी, तो क्रांति वाजपेयी की पत्नी को घर के बाहर झगड़ने की आवाज आई। उन्होंने अपने घर की बालकनी में आकर युवकों वहां से जाने के लिए कहा। इससे गुस्साए युवक अपशब्द कहने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों ने वाजपेयी के घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। साथ ही तलवार मारकर बाहर खड़ी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। बाद में पुलिस बल के साथ पहुंचे द्वारकापुरी और चंदन नगर टीआई ने हमले में शामिल कुछ युवकों को गिरफ्त में ले लिया।
बता दें कि क्रांति वाजपेयी युवा मोर्चा हेमू कालानी मंडल के अध्यक्ष और भाजपा की मुख्य शाखा के मंडल उपाध्यक्ष के पद पर हैं।
Related Posts
June 23, 2021 स्व. मुखर्जी के पुण्यस्मरण के साथ किया गया पौधारोपण
इंदौर : बुधवार को भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। डॉ […]
January 23, 2025 पीलियाखाल नाले की बदली सूरत, सूखे नाले में होगी एमआईसी की बैठक
मात्र 1 माह में गीले नाले को सूखे नाले में बदला।
4 पोकलेन के साथ ही 4 हाईवा मशीनों […]
May 8, 2021 हालात में होने लगा है सुधार, बेड, ऑक्सीजन व इंजेक्शन की उपलब्धता बढ़ी, कम हो रहे संक्रमित मामले
इंदौर : शहर में हालात अब सुधरने लगे हैं। बेड, ऑक्सीजन और इंजेक्शन को लेकर वो मारामारी […]
December 21, 2018 इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का रंगारंग आगाज़। इंदौर: साहित्य के तीन दिवसीय महाकुंभ इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुक्रवार को रंगारंग आगाज […]
September 5, 2021 लसूड़िया क्षेत्र में बड़ी पार्टी के आयोजन की अनुमति देने का जिला प्रशासन ने किया खंडन
इंदौर : सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही खबर कि 5 सितंबर को बड़े पैमाने पर इंदौर के […]
October 18, 2024 गीतों भरे सुरीले सवाल – जवाबों से स्पंदित हुआ रवींद्र नाट्य गृह
इंदौर: शहर के चिकित्सक सिर्फ मरीजों के इलाज में ही दक्ष नहीं हैं, अन्य विधाओं में भी भी […]
April 29, 2023 राजभवन में बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे इंदौर के धर्मेश
मन की बात के 100 वे एपिसोड के प्रसारण के राजभवन में किए गए हैं विशेष […]