नई दिल्ली, एजेंसी। सऊदी अरब से भारत आ रहे जेट एयरवेज के विमान में अप्रत्याशित मेहमान आया। रविवार को उड़ते विमान में शिशु कन्या का जन्म हुआ। जेट एयरवेज ने घोषणा की है कि बच्ची को ताउम्र किसी भी यात्रा के लिए विमान में मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।
जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9 डब्ल्यू 569 ने दम्माम से कोच्चि के लिए सुबह 2.55 बजे उड़ान भरी थी। इसमें सवार गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। क्रू ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर विमान को मुंबई के लिए मोड़ दिया। जब विमान अरब सागर के ऊपर उड़ रहा था, कू्र मेंबरों और एक नर्स ने प्रसूता की डिलीवरी में मदद की।
विमान मुंबई में उतरा, लेकिन इससे पहले ही बच्ची का जन्म हो चुका था। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसके बाद विमान ने कोच्चि के लिए उड़ान भरी। विमान कोच्चि 90 मिनट देरी से पहुंचा, लेकिन किसी यात्री इस बात की शिकायत नहीं की। दरअसल, सभी को इस बात की खुशी थी कि मां और बेटी बिल्कुल ठीक हैं।
जेट एयरवेज भी विमान से हुई इस डिलीवरी से काफी खुश है। एयलाइंस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे विमान में पहली बार किसी बच्चे का जन्म हुआ है, इसलिए इस बच्चे को पूरी जिंदगी किसी भी यात्रा के लिए जेट के विमान में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
Related Posts
March 28, 2023 7 से 9 अप्रैल तक आयोजित होगा प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल
कई फिल्मी सितारे करेंगे शिरकत।
फिल्म फेस्टिवल के डैंगलर का किया गया […]
August 28, 2019 इंदौर- भोपाल में लागू हो पुलिस कमिश्नरी, आईपीएस एसो. ने सीएम से की मांग भोपाल : मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ […]
January 22, 2025 रामेश्वर पटेल स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 08 फरवरी को
अधिवक्ताओं की टीमें कर सकेंगी शिरकत।
श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट, मप्र राज्य अधिवक्ता […]
June 14, 2021 पाकिस्तान व चीन के एजेंडे पर काम कर रहें दिग्विजय सिंह – बीजेपी नेता
भोपाल : एक पाकिस्तानी पत्रकार के साथ क्लब हाउस चैट में धारा 370 की फिर से बहाली पर […]
October 12, 2020 कोरोना संक्रमण पर नहीं लग पा रही लगाम, साढ़े चार सौ नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण अब दैनंदिनी जीवन का हिस्सा बन गया है। लगातार संक्रमित मरीज मिल […]
February 21, 2024 ब्रांडेड कंपनियों का डुप्लीकेट माल बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
लाखों रुपए मूल्य का डुप्लीकेट माल बरामद।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना सदर […]
September 18, 2021 आईजी, डीआईजी कार्यालय सहित अन्य पुलिस परिसरों में किया गया पौधारोपण
इंदौर : पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में […]