अभिभाषकों के बीच वितरित किए गए एनर्जी ड्रिंक के पैकेट्स
Last Updated: September 18, 2020 " 06:15 pm"
इंदौर : आनंद गोष्ठी और ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन ने शुक्रवार को इंदौर के अभिभाषकों को डाबर के रियल एनर्जी ड्रिंक का वितरण कोविड़ स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के तहत किया। गोविन्द मालू के नेतृत्व में जिला कोर्ट स्थित इंदौर अभिभाषक संघ के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुकेश सोलंकी और वशिष्ठ ईनाणी के साथ अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, सचिव कपिल बिरथरे उपाध्यक्ष दिनेश हार्डिया ओर अभिभाषक संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। लगभग 2 हजार पैकेट अभिभाषकों के बीच वितरित किए गए।