बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के अंतिम दिन हो सकते हैं शामिल।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार और रविवार को दिल्ली में होने जा रही है। बताया जाता है कि बैठक के अंतिम दिन कांग्रेस को एमपी में बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।कमलनाथ के अलावा मप्र के अन्य कई बड़े कांग्रेसी नेता भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में किनारे कर दिए जाने और राज्यसभा में भी नहीं भेजे जाने से कमलनाथ खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि वे कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने का मन बना चुके हैं।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा के मप्र में प्रवेश से पहले इसे बड़े धमाके के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं को भाजपा में लाने का प्रयास लंबे समय से किया जा रहा था। जो निर्णायक स्थिति में पहुंच गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अधिवेशन के आखिरी दिन कांग्रेस के बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
Related Posts
August 30, 2023 निराश्रित बुजुर्गो और दृष्टिहीन बच्चों में कैलाश विजयवर्गीय ने बांटी रक्षाबंधन की खुशियां
दृष्टिहीन बच्चों(बालिकाओं) व बुजुर्गों के साथ खेली अताक्षरी।
राखी बंधवाकर खिलाई […]
November 21, 2023 अलीजा सरकार ने बालाजी स्वरूप में भक्तों को दिए दर्शन
हजारों भक्तों ने लिया वीर अलीजा सरकार के अलौकिक स्वरूप का दर्शनलाभ।
सुंदरकांड और […]
January 15, 2019 भारत ने जीता दूसरा वनडे, विराट का शतक एडिलेड: भारत ने तीन एक दिवसीय क्रिकेट मैच की सीरीज का दूसरा वनडे 6 विकेट से जीत लिया। […]
August 23, 2024 एमजीएम मेडिकल कॉलेज को मिला मध्य भारत का पहला एंडोजेनस ब्लड इरेडिएटर
बोन मैरो ट्रांसप्लांट में मिलेगी सहायता।
इंदौर : महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर को […]
May 17, 2019 शिव के रोड शो को मिला जनता का समर्थन इंदौर: सातवे चरण के 19 मई को होनेवाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शुक्रवार को अंतिम दिन […]
April 19, 2021 12 हजार रेमडेसीवीर की खेप इंदौर पहुंची, इंदौर के हिस्से में आए 1264..!
इंदौर : रेमडेसीवीर की कमी से जूझ रहे मप्र व इंदौर में रविवार को कुछ हद तक राहत मिली। […]
January 5, 2021 किन्नर अखाड़े को मान्यता देना संभव नहीं- रामकिशोरदास शास्त्री
इंदौर : देश के तेरह प्रमुख अखाड़ों में से एक, अ.भा. पंच दिगंबर अणि अखाड़ा हरिद्वार के […]