बीजेपी कार्यालय में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, ताई ने बताया देश की नब्ज जानने वाला प्रधानमंत्री

  
Last Updated:  September 17, 2020 " 08:43 am"

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वा जन्मदिन गुरुवार को उत्साह के साथ मनाया गया। स्थानीय बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट सहित अन्य नेता व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर पीएम मोदी के जीवन और उनके द्वारा लिए गए जनहित के फैसलों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। सुमित्रा ताई, कैलाशजी और तुलसी सिलावट ने प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

सुमित्रा महाजन, कैलाशजी और तुलसी सिलावट सहित अन्य नेताओं ने शुभारम्भ के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के जरिए पीएम मोदी के बचपन, पढाई, हिमालय में की गई साधना, युवावस्था से ही एक स्वयंसेवक के रूप में संगठन की जिम्मेदारी और गुजरात के सीएम व बाद में पीएम के रूप में देश और जनहित में उठाए गए कदमों और कार्यों का सचित्र ब्यौरा पेश किया गया है।

मोदी को दी शुभकामनाएं, सुनाएं संस्मरण।

प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, सुदीर्घ और स्वस्थ्य जीवन की कामना की।

ताई ने संस्कृत श्लोक के जरिए दी शुभकामनाएं।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एक संस्कृत श्लोक के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
“जीवेत शरद शतम,
रक्षित भारत देशम,
साधयेत राष्ट्र उत्कर्षम,
इति शुभकाङ्क्षम।”

सुमित्रा ताई ने पीएम मोदी से जुड़े संस्मरण भी सुनाए। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश की नब्ज जानता है।प्रचारक, संगठक और गुजरात के सीएम के रूप में उन्होंने देश को समझा और अब पीएम के रूप में जनहित से जुड़े फैसले ले रहे हैं।

असीम ऊर्जावान नेता हैं पीएम मोदी।

कैलाश विजयवर्गीय का कहना था कि पीएम मोदी की डिक्शनरी में असम्भव शब्द नहीं है। कोरोना हो चीन, हर चुनौती से निपटने की उनकी खूबी ने ही उन्हें जननेता बनाया है। इसीलिए देश के 130 करोड़ लोगों को भरोसा है कि मोदी है तो मुमकिन है। काम के प्रति उनका जज्बा और समर्पण अद्भुत है। सुबह चार बजे से लेकर रात दो बजे तक काम करने के बाद भी थकान उनके चेहरे पर नजर नहीं आती। वे असीम ऊर्जावान नेता हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रम में संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अन्य पार्टी पदाधिकारी, महिला मोर्चा से जुड़ी बहनें और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *