वेतन का भुगतान शीघ्र करने की महापौर व निगमायुक्त से की मांग।
इंदौर : नगर पालिक निगम कर्मचारी कामगार नेता महेश गौहर ने बताया कि निगम कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन आज 8 सितंबर तक भी नहीं मिल पाया है । गौहर ने बताया कि नगर निगम के इतिहास में पहली बार वेतन में इतना विलंब हुआ है । भाजपा परिषद के कार्यकाल में वेतन नहीं मिलना एक गंभीर मामला है , कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें जो लोन की किस्त भरना है वह एक माह के अतिरिक्त ब्याज सहित भरना होगी । छोटे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को महंगाई के इस युग में वेतन नहीं मिलने से काफी असुविधा हो रही है।
इंदौर नगर पालिक निगम कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष सुनील बंसल, भारत सिंह चौहान एवं राजेंद्र कुमार यादव ने भी निगम कर्मचारी एवं सफाई मित्रों को अगस्त माह का वेतन आज दिनाक तक (08 सितंबर)भी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है।उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों में निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है । कर्मचारी नेताओं ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त हर्षिका सिंह से मांग की है कि निगम कर्मियों को तुरंत वेतन का भुगतान किया जाए।
Related Posts
January 30, 2023 वसंत पंचमी पर दी गई मैथिली लोक गीतों की प्रस्तुति
मिथिला के नन्हें गायकों द्वारा मैथिली भजनों, लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी गयी।
इंदौर […]
July 17, 2023 चेन लूट के प्रयास में असफल दो बदमाश पकड़ाए, धुनाई कर किया पुलिस के हवाले
इंदौर : अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी ब्रिज से गुजर रहे पति-पत्नी को 3 बाइक […]
August 10, 2024 न्यायनगर, कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
कॉलोनी में प्रशासन करने वाला था कार्रवाई।
इंदौर : न्याय नगर, कृष्णबाग कॉलोनी के […]
May 25, 2023 कमजोरी से हुई कूनों में मादा चीता ज्वाला के एक शावक की मौत
भोपाल : प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री जे.एस. चौहान ने बताया है कि 23 मई को […]
June 22, 2022 विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल हैक
इंदौर : भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल नम्बर हैक होने का मामला सामने आया है, […]
June 12, 2020 छात्रवृति की राशि में विलंब होने पर कोई भी छात्र परीक्षा से नहीं होगा वंचित इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए कहा है कि राजीव गांधी […]
November 25, 2021 सांसद लालवानी के सेवा प्रकल्प में योगदान देने वाले दानदाता और स्कूल संचालकों का किया गया सम्मान, बच्चों को दिए फीस के चेक
इंदौर : कोविड संक्रमण काल में अपने माता- पिता को खोने वाले बच्चों की मदद लिए सांसद शंकर […]