सीहोर : जिले में मंगलवार रात तहसीलदार और पटवारी कार सहित नदी में बह गए थे। पटवारी महेन्द्र रजक का शव मिल गया है। उनकी आई-20 कार भी बरामद हो गई है। मप्र तहसीलदार संघ के अध्यक्ष, तहसीलदार (शाजापुर में पदस्थ) नरेन्द्र सिंह की तलाश जारी है।दोनों रात में कार से वापस लौट रहे थे।
सिवान नदी की पुलिया पार करते हुए कार सहित बह गए थे।
बता दें कि शाजापुर जिले की मोमन बड़ोदिया तहसील में पदस्थ तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर और नसरुल्लागंज तहसील में पदस्थ पटवारी महेंद्र रजक सीहोर में अपने मित्र के फार्म हाउस पर पार्टी कर वापस शाजापुर आ रहे थे। रास्ते में सीहोर के समीप सिवान नदी पर बने कर्बला पुल पर पानी होने के बावजूद उन्होंने कार से पुल पार करने की कोशिश की। इस दौरान पानी के तेज बहाव में कार का संतुलन बिगड़ गया और दोनों कार सहित सिवान नदी में बह गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और होमगार्ड के जवान सर्चिंग में जुट गए थे। सघन सर्चिंग के बाद बुधवार सुबह पटवारी महेंद्र रजक का शव और कार तो मिल गए पर तहसीदार नरेंद्र सिंह ठाकुर अबतक लापता हैं। उनकी तलाश में गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।
Related Posts
May 6, 2023 पांचाली जैसी हो गई है बीजेपी की दुर्गति – शर्मा
भोपाल : अंतर्कलह से जूझ रही बीजेपी के एक और वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने भी संगठन पर […]
January 31, 2022 ज्वेल, तिवारी, लोकरे और अन्ना दुरई टेबल- टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
इंदौर : राजेश ज्वेल, अरविंद तिवारी, दिलीप लोकरे और अन्ना दुराई ने इंदौर प्रेस क्लब में […]
June 6, 2021 महू में बाइक चोरी करनेवाला आरोपी धराया, 6 बाइक की गई जब्त
इन्दौर : महू पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 […]
February 5, 2023 पीएफआई से जुड़ी सोनू मंसूरी को अदालत ने भिजवाया जेल
इंदौर : प्रतिबंधित संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के लिए इंदौर की कोर्ट में […]
August 29, 2022 व्यंजन और खेलकूद स्पर्धाओं में सैकडों महिलाओं व बच्चों ने लिया भाग
इंदौर : बच्चों में खेलकूद के संस्कार खत्म हो रहे हैं और महिलाओं में घरों में व्यंजन […]
April 2, 2021 कोरोना संक्रमण के चलते मई- जून में होंगी विवि की परीक्षाएं
भोपाल : मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते […]
May 23, 2023 इंदौर एयरपोर्ट से तीर्थयात्रा पर रवाना होंगे 32 बुजुर्ग
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत करवाई जाएगी शिर्डी की यात्रा।
इंदौर : […]