इंदौर। प्रेम बंधन मैरिज गार्डन के मालिक के कुत्ते ने वहां काम करने आई महिला मजदूर व दो युवकों पर हमला कर दिया। महिला को कई जगह काटा व काफी देर तक घसीटता रहा, साथी दो मजदूर युवकों को भी नोंच डाला। तीनों घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना कल रात कनाडिय़ा क्षेत्र के प्रेम-बंधन गार्डन में हुई। शादी के स्वागत समारोह में काम करने पहुंचे मजदूरों को उस वक्त जान बचाकर भागना पड़ा, जब गार्डन मालिक के कुत्ते ने उन पर धावा बोल एक महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया, जिन्हें देर रात एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।
इस हमले में श्रमिक रामवती बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुत्ते ने महिला के दोनों हाथों को दांतों व पैर के नाखूनों से चीर डाले, जिससे घाव हो गए। घायल को अस्पताल लेकर आई एक अन्य मजदूर शोभाबाई ने बताया कि बाकी मजदूरों ने वहां से भागते हुए अपनी जान बचाई। जबकि दो अन्य युवकों को भी कुत्ते ने पंजे मारकर घायल किया। अस्पताल से सूचना दिए जाने पर पहुंची कनाडिय़ा पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है।
Related Posts
August 23, 2022 नगर निगम ने बिचौली मर्दाना स्थित तीन व्यावसायिक संस्थान किए सील
निगम की अनुमति के विपरित निर्माण करने का है मामला।
इंदौर : नगर निगम के अमले ने […]
April 2, 2022 धर्म स्थल के पास शराब दुकान खोलने का मजिस्ट्रेट ने किया विरोध
इंदौर : गांधी नगर थाना क्षेत्र में सुपर कॉरिडोर के टी पॉइंट पर एक शराब की दुकान खोली जा […]
August 30, 2020 कलेक्टर ने तय किए कोरोना टेस्टिंग के रेट, ढाई हजार रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे निजी लैब इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने निजी अस्पतालों और लैब में मरीजों के की जा रही मनमानी वसूली […]
March 11, 2025 अमेरिका से व्यापार वार्ता में भारतीय खाद्य तेल उद्योग के हितों की रक्षा को प्राथमिकता दें सरकार
सोपा के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री को पत्र लिखकर किया […]
March 27, 2022 राहगीरों से मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश पकड़ा गया, 6 मोबाइल बरामद
इंदौर : शातिर मोबाइल स्नैचर क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी […]
November 23, 2021 गिरिजादेवी स्मृति ठुमरी अनुष्ठान 2 व 3 दिसम्बर को
इंदौर : पंचम निषाद संगीत संस्थान इंदौर और दक्षिण मध्य- क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, […]
January 31, 2021 नगरीय निकाय चुनाव में पहले से अधिक सीटें जीतने पर फोकस करें बीजेपी नेता व कार्यकर्ता-मुरलीधर राव
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर से भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश प्रभारी राव ने सांसद, विधायक, […]