आरोपियों ने पुराना आरटीओ रोड पर दिया था, मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम।
आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल एवं वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद।
इंदौर : स्नैचर गैंग के दो आरोपी क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आए हैं।क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सस्ते दामों पर मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में हैं मुखबिर द्वारा बताए स्थान से क्राइम ब्रांच और थाना अन्नपूर्णा द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को पकडा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम (1).अमन जाधव निवासी अन्नपूर्णा इंदौर और (2). रोहित झंझोट निवासी अन्नपूर्णा इंदौर होना बताए। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल और दोपहिया वाहन जब्त किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि अन्नपूर्णा क्षेत्र के पुराना आरटीओ रोड पर दिनांक 03/04/2023 को उन्होंने फरियादी से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था और भाग निकले थे, जिसके संबंध में फरियादी द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना अन्नपूर्णा पर धारा 392, 34 का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।
आरोपियों से मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का मशरूका बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा की जा रही है।
Related Posts
April 16, 2022 पश्चिम क्षेत्र में भी पुलिस व आरएएफ का फ्लैग मार्च
इंदौर : त्योहारों व पर्वों के चलते इंदौर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो व शहर […]
March 2, 2021 सांसद नंदकुमार चौहान का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली में चल रहा था इलाज
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, खंडवा के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश […]
July 10, 2021 फर्जी शादी रचाकर फरियादी को लाखों रुपए का चुना लगाने वाली लुटेरी दुल्हन सहित गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
मंदसौर : लूटेरी दुल्हन के अंतर्राज्यीय गिरोह का मंदसौर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना […]
February 8, 2023 अनन्या और आर्यमान बिरला ग्रेसिम इंडस्ट्री में डायरेक्टर नियुक्त
मुम्बई : ग्रेसिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बोर्ड मीटिंग में अनन्या बिरला व आर्यमान विक्रम […]
January 6, 2022 प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ के विरोध में युवा मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा […]
October 25, 2024 हेलोवीन पार्टी मनाने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर चिकित्सकों ने निकाली रैली
जूनियर डॉक्टर्स, नर्सेज, मेडिकल व नर्सिंग छात्र - छात्राएं और कर्मचारी संगठनों के […]
July 28, 2024 पार्किंग में खड़ा ट्रक चोरी कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त
इंदौर : ट्रक चोरी करने वाले बदमाश को थाना लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी से 10 […]