इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्काॅन) मंदिर इंदौर पर दीपावली के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशेष उत्सव के तहत रविवार को पूरे दिन इस्काॅन की भजन मंडली एवं अन्य भक्तों द्वारा भजन एवं सत्संग के आयोजन सुबह से देर शाम तक चलते रहे। निपानिया स्थित इस्काॅन मंदिर के अध्यक्ष स्वामी महामन दास ने बताया कि संध्या को कमल दीपदान का आयोजन भी उत्साह के साथ किया गया। सोमवार को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव भी मनाया जा रहा है, जिसमें सुबह भगवान गोवर्धन नाथ की मनोहारी झांकी सजाई गई और भक्तों को हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। आने वाले भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुरूप सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। मंदिर में प्रवेश के पूर्व सेनेटाइजर की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि रविवार 22 नवंबर को गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में भी गौपूजन सहित विभिन्न अनुष्ठान सांय 4.30 से 7 बजे तक मंदिर परिसर में आयोजित किए जाएंगे।
Related Posts
February 9, 2017 13 मार्च से बचत खातों पर खत्म होगी कैश निकासी की सीमा 20 फरवरी से एक बार में निकाल सकेंगे 50 हजार रुपए
बैंक से नकद निकासी को लेकर रिजर्व […]
January 6, 2020 ननकाना साहिब पर हमले से सिख समाज में छाया आक्रोश, रैली निकालकर सौपा ज्ञापन इंदौर : पाकिस्तान स्थित सिखों के पवित्र स्थल ननकाना साहिब पर हाल ही में कट्टरपंथियों […]
February 22, 2023 ये विकास यात्रा नहीं बीजेपी की निकास यात्रा है – बाला बच्चन
हर क्षेत्र में असफल रही है शिवराज सरकार।
आगामी विधानसभा चुनाव में 150 सीटें जीतकर […]
September 7, 2021 इंदौर में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात, युवक के गले पर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट
इंदौर : शहर में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। एक के बाद एक हत्या की हो […]
December 12, 2024 इंदौर विमानतल पर नए एटीसी और फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री
इंदौर एयरपोर्ट को मिलेगी नई सुविधाएं।
सांसद लालवानी ने केन्द्रीय मंत्री नायडू से […]
July 28, 2024 कनाडिया क्षेत्र के दो सूने मकानों पर चोरों का धावा, नकदी व लाखों का माल चुरा ले गए
इंदौर : पुलिस के सुस्त रवैए के कारण कनाडिया थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रहीं […]
October 1, 2023 आईडीए द्वारा निर्मित अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पुल का मुख्यमंत्री ने किया लोकर्पण
20 करोड़ रुपए की लागत से अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया गया है पुल का […]