महेश्वर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विजयालक्ष्मी साधौ की बहन ने थामा बीजेपी का दामन।
खरगोन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में हुई शामिल।
खरगोन : चुनावी मौसम में दलबदल का सिलसिला तेज हो जाता है। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।इसके चलते बीजेपी और कांग्रेस में एक – दूसरे के असंतुष्ट नेताओं को अपने पाले में लाने की होड़ मची है। इसी कवायद में बीजेपी ने खरगोन में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। महेश्वर से कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ भाजपा में शामिल हो गई है।
शुक्रवार को खरगौन दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रमिला साधौ को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खरगोन दौरे पर जनता के बीच रोड शो किया। उन्होंने वहां राज्य स्तरीय स्वरोजगार दिवस कार्यक्रम में भी शिरकत की। सीएम शिवराज, उनके मंत्रिमंडलीय सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे।
Related Posts
July 2, 2024 ध्वजारोहण के साथ वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में प्रारंभ हुआ सात दिवसीय ब्रह्मोत्सव
अयोध्या के 45×20 से बने रंगोली के राम मंदिर में विराजे श्री राम।
रामानुज स्वामीजी का […]
October 18, 2024 विजयादशमी पर प्रभु वेंकटेश का मनाया गया जयंती महोत्सव
फलों के रस ओर केशर जल की सहस्त्र धारा से प्रभु वेंकटश का महाभिषेक।
प्रभु वेंकटेश की […]
January 8, 2025 कैमरे वाला चश्मा पहनकर राम मंदिर में घुसा युवक
पुलिस ने लिया हिरासत में, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ।
अयोध्या : राम मंदिर में […]
March 23, 2017 दिनदहाड़े हुआ युवक का अपहरण, भोपाल पुलिस ने पूरे शहर में की घेराबंदी,लड़का राजगढ़ जिले के कुरावर से बरामद
भोपाल। शहर […]
May 23, 2022 माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ ट्रस्ट के पास जमा राशि का सारडा ने सभापति के समक्ष उठाया मुद्दा
इंदौर : माहेश्वरी समाज के प्रचार मंत्री अजय सारडा ने माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ ट्रस्ट […]
September 1, 2019 खजराना गणेश को लगेगा सवा लाख मोदकों का भोग इंदौर : विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना का 10 दिवसीय उत्सव सोमवार 2 सितंबर से प्रारंभ हो […]
September 28, 2021 पलसीकर कॉलोनी स्थित फर्म पर छापा, अमानक होने की आशंका में पाम तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थ किए जब्त
क्राइम ब्रांच, खाद्य विभाग और थाना जूनी इंदौर की संयुक्त कार्रवाई में गुरूकृपा ट्रेडिंग […]