इंदौर : अपने कर्तव्य स्थल से बगैर सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने एवं कामकाज में लापरवाही बरतने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-3 चन्द्रशेखर यादव को कलेक्टर मनीष सिंह ने विभागीय जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुये शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने यह कार्रवाई महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर की है। बताया गया है कि चन्द्रशेखर यादव अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से सहायक ग्रेड-3 के पद पर परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना इंदौर शहरी क्रमांक-8 में पदस्थ था। यह कर्मचारी 8 अप्रैल 2018 से बिना किसी सूचना के कार्य से अनुपस्थित था। इस कर्मचारी द्वारा समय-समय पर अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही भी की गई थी। इसे कई बार नोटिस दिए गए फिर भी उसने इनका जवाब नहीं दिया। गंभीर लापरवाही बरतने पर अंततः उसे नौकरी से बर्खास्त किया गया।
Related Posts
October 6, 2020 कोरोना संक्रमण में आई कमीं पर मौतों का आंकड़ा 6 सौ के पार..
इंदौर : अरसे बाद इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई। अब तक साढ़े चार सौ के […]
December 1, 2020 आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर दूर करने के दिए निर्देश
इंदौर : पुलिस की कार्यप्रणाली में कसावट लाने और उसमें कुछ कमियां हो तो सुधार करवाने व […]
October 13, 2023 मप्र में मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की उठी मांग
छठ पर्व के कारण पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान ने चुनाव आयोग से की मांग।
इंदौर : मध्य […]
December 13, 2023 स्वयं के लिए कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना पसंद करूंगा
मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को बीजेपी ने 18 साल मुख्यमंत्री बनाया, अब समय पार्टी को […]
March 22, 2021 एक साल पूरा होने पर बीजेपी ने गिनाई शिवराज सरकार की उपलब्धियां
इंदौर : पिछले वर्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने पर कमलनाथ सरकार के धराशायी होने […]
May 20, 2020 विधिक सहायता शिविर के ज़रिए प्रवासी मजदूरों को वितरित की गई खाद्य सामग्री इंदौर : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार बुधवार 20 मई को […]
September 19, 2021 दो पहिया वाहन चुराकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपए कीमत की दो मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर को क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना सदर बाजार […]