इंदौर : दुनिया के सबसे बड़े पाम ऑयल उत्पादक और निर्यातक देश, इंडोनेशिया ने अपने ही देश में इसकी किल्लत के चलते निर्यात पर रोक लगा दी है। यह रोक 28 अप्रैल से शुरू होगी और किल्लत खत्म होने तक चलेगी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा, मैं खुद इसकी निगरानी करूंगा, ताकि देश में खाद्य तेल की आपूर्ति पर्याप्त रहे और कीमत भी कम रहे।
दरअसल, खाद्य तेलों के दाम बढ़ने से इंडोनेशिया में ज्यादातर पाम ऑयल उत्पादक इसका निर्यात करने लगे थे. यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया के कई देश अपने यहां खाद्यान आपूर्ति सामान्य और कीमतें स्थिर रखने के लिए कृषि उत्पादों के निर्यात को सीमित या प्रतिबंधित कर रहे हैं। वनस्पति तेल सप्लायर अर्जेंटीना ने सोयाबीन तेल पर निर्यात कर बढ़ा दिया है।
तेल के भावों में आ सकता है उछाल।
ट्रेड बॉडी सॉल्वेंट एक्ट्रेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि यह कदम पूरी तरह से अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस कदम से न केवल सबसे बड़े खरीदार भारत में बल्कि विश्व स्तर पर उपभोक्ताओं को नुकसान होगा, क्योंकि पाम दुनिया का सबसे अधिक खपत वाला तेल है।
Related Posts
May 31, 2021 चलन से बाहर हुए नोटों को चलित नोटों में बदलने की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार, पौने चार लाख रुपए कीमत के पुराने नोट बरामद
इंदौर : पुराने बन्द हो चुके नोटों को चलित नए नोट में बदलने की योजना बना रहे पांच […]
December 8, 2024 महापौर ने 10 नई इलेक्ट्रिक बसों की दी सौगात
राजबाड़ा से तेजाजी नगर एवं भंवरकुआ क्षेत्र में चलेगी ये बसें।
इंदौर : लोक परिवहन […]
December 5, 2022 होटल द पार्क पहुंची इंदौर पुलिस, वीआयपी सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
प्रवासी भारतीय सम्मेलन एवं G-20 समिट के आयोजनों को मद्देनजर लिया सुरक्षा व्यवस्था का […]
June 15, 2023 रजत वाहन पर निकली रामानुज स्वामी की सवारी
ध्वाजारोहण के साथ ब्रम्होत्सव का शुभारम्भ।
इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी […]
January 5, 2023 सराफा थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश रासुका में निरुद्ध
इंदौर : थाना सराफा क्षेत्र के शातिर बदमाश मो. नायब कादरी उर्फ मोंटी बाबा को रासुका के […]
January 2, 2020 कोहरे ने रोकी यात्रियों की राह, उड़ानें लेट होने से घंटों झेलनी पड़ी परेशानी इंदौर : नए साल की दूसरी सुबह घने कोहरे में लिपटी नजर आई। सड़क, रेल और हवाई यातायात पर […]
March 28, 2021 सूदखोरों के हौसले बुलंद, सराफा कारोबारी के बेटे को अगवा कर की हत्या
इंदौर : सूदखोरों का आतंक इंदौर में इस हद तक बढ़ गया है कि वे लोगों की जान लेने पर उतारू […]