मौसम विभाग ने दो हफ्तों के लिए जारी किया अलर्ट।
नई दिल्ली : बीत रहे साल में उत्तर भारत के लोगों को ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य ठंडी हवाओं और घने कोहरे का कहर देख व महसूस कर रहे हैं यानी शीतलहर की शुरुआत हो गई है और आने वाले दिनों में इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों के लिए अगले दो हफ्ते के मौसम पर अपडेट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले दो हफ्ते का पूर्वानुमान जताया है। इसके मुताबिक, 5 जनवरी के बाद पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 68 से लेकर 100% तक शीतलहर का प्रकोप होगा, वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी इस दौरान शीतलहर की संभावना जताई गई है। देश के शेष इलाकों में अगले दो हफ्ते में शीतलहर का अनुमान नहीं है। ये अनुमान 29 दिसंबर से 11 जनवरी तक के लिए जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक के लिए कोल्ड डे की स्थिति रहने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, यूपी, उत्तरी राजस्थान, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 31 दिसंबर तक घना कोहरा भी रहेगा।
यह भी संभावना जताई गई है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
Related Posts
March 15, 2020 सोमवार से एक सप्ताह के लिए बन्द रहेगा चिड़ियाघर इंदौर : कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर निगम कई ऐहतियाती कदम उठाने जा रहा है। शहर में […]
February 3, 2021 चंद्रवंशी स्मृति जिलास्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में यूनाइटेड चैलेंजर्स ने जीता खिताब
इन्दौर : इन्दौर पुलिस एवं खेल युवा कल्याण विभाग म.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना […]
December 10, 2021 ससुर की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले दामाद सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पत्नी के छोड़कर जाने से था नाराज
इंदौर : घर में घुसकर चाकू से वार कर ससुर की हत्या को अंजाम देने वाले दामाद सहित तीनों […]
August 20, 2020 इंदौर में स्वच्छता बनीं सभ्यता, आनेवाले वर्षों में भी बनेगा नम्बर वन- शिवराज इंदौर : केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने […]
September 10, 2021 बदला लेने की नीयत से घूम रहा आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार
इंदौर : बदला लेने की नीयत से अवैध शस्त्र लेकर घूमने वाले आरोपी को, पुलिस थाना छोटी […]
June 19, 2021 पहली बार वर्चुअल होगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, निकाय चुनाव को लेकर हो सकता है मंथन..!
भोपाल : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 जून को होगी, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष […]
August 29, 2022 नगर निगम के राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन चौहान ने संभाला पदभार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे […]