क्षेत्र क्र 3 में दूसरे दिन भी ज़ोर शोर से चला भाजपा का विधायक प्रवास कार्यक्रम।
दूसरा दिन अटलबिहारी मंडल के नाम रहा।
इंदौर – गुजरात से पधारी अतिथि विधायक कंचन बेन रादडिया ने अपने प्रवास के दूसरे दिन क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय एवं विधानसभा 3 की कोर टीम के साथ चर्चा की। उसके बाद अटलबिहारी वाजपेई मंडल के पदाधिकारी, मोर्चे प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठजन,विचार परिवार के सदस्य व अन्य लोगों के साथ बैठक कर चर्चा की।
विधायक श्रीमती रादडिया ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हितग्राहियों से भी मुलाकात कर चर्चा की। उन्होंने पात्रताधारी महिलाओं को कामकाजी योजनाओं के कार्ड का वितरण भी किया।
बाद में विधायक रादडिया ने मण्डल में निवासरत व्यापारी एसोसिएशन्स के सदस्यों से मुलाक़ात कर व्यापार व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए क्या किया जाए, इसपर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक कंचन बेन रादडिया के साथ विधायक आकाश विजयवर्गीय, क्षेत्र 3 के पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
May 23, 2022 इंदौर गौरव दिवस के आयोजनों में तमाम संगठन और संस्थाएं निभाएंगे सक्रिय भागीदारी
इंदौर : 25 मई से मनाए जाने वाले इंदौर गौरव दिवस उत्सव के लिए उत्साह और उल्लास का […]
February 14, 2017 भारत ने पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार जीता ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप बेंगलुरू।ओपनर प्रकाश जयराम्मैया और कप्तान अजय कुमार रेड्डी की शानदार बल्लेबाजी से भारत […]
April 1, 2021 माशिमं ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नम्बर
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल ने 10वीं हाई स्कूल एवं बारहवीं हायर […]
February 16, 2021 तुलसी नगर सरस्वती मन्दिर में बसंत पंचमी पर दर्शन- पूजन के लिए पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
इंदौर: बसंत पंचमी पर मंगलवारको तुलसी नगर स्थित सरस्वती […]
February 6, 2024 हरदा की घटना में घायलों के इलाज के लिए एमवायएच में किए गए व्यापक प्रबंध
इंदौर से हरदा भेजी गई कई एंबुलेंस।
हरदा में पटाखा फैक्ट्री की भीषण आग में कई लोग हुए […]
April 17, 2017 मुख्यमंत्री की घोषणा: पंचायतों को मिलेगा 6000 रुपए का वार्षिक सत्कार भत्ता भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि जिस कार्य, योजना की राशि पंचायतों […]
July 2, 2022 कांग्रेस के जमाने में लोग पलायन करते थे, आज इंदौर में निवेश करने आते है – सिंधिया
सिंधिया ने जारी किया बीजेपी का शहर के विकास को लेकर संकल्प पत्र।
इंदौर : बीजेपी ने […]