कलेक्टर कार्यालय के सामने लगने वाली मंडी शिफ्ट होगी

  
Last Updated:  March 5, 2022 " 11:25 pm"

इंदौर : ओल्ड जीडीसी और मालवा कन्या स्कूल प्रबंधन की माँग पर कलेक्टर कार्यालय से कर्बला मैदान तक लग रही अस्थाई सब्जी मंडी को शिफ़्ट किया जा रहा है। शैक्षणिक संस्थानों का प्रबंधन छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अस्थाई मंडी को हटाने की माँग लंबे समय से कर रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने पत्र लिख कर मंडी के कारण छात्राओं को आ रही समस्याओं से प्रशासन को अवगत करवाया था।
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने इसी मामले को लेकर लालबाग मार्ग का दौरा किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को मुनादी के बाद अस्थाई मंडी शिफ़्ट करवाने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामले को ध्यान में रखते हुए अस्थाई मंडी को शिफ़्ट करना ज़रूरी है। मंडी की आड़ में स्कूल और कॉलेज के सामने कई असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। यहाँ आए दिन छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएँ भी सामने आती रहती हैं। इस समस्या के स्थायी निराकरण के लिए अस्थाई मंडी शिफ़्ट करने की तैयारी कर ली गई है। संभवतः इसे लालबाग मार्ग पर शिफ्ट किया जा सकता है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *