बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया अटलजी का पुण्य स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

  
Last Updated:  August 17, 2021 " 10:29 am"

इन्दौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर ‘‘भारत रत्न’’ पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की तृतीय पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने अटलजी से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि कवि हृदय अटलजी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा व जनसेवा को समर्पित कर दिया। संगठन हो या सरकार अटलजी हमेशा प्रमुख भूमिका में रहे। विपक्षी दलों के राजनेता भी अटलजी का सम्मान करने में पीछे नहीं रहते थे और उनका कहा भी मानते थे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी दीपक जैन टीनू, नगर उपाध्यक्ष कमल बाघेला, अभिषेक बबलू शर्मा, हरप्रीतसिंह बक्षी, जयदीप जैन, गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, देवकीनंदन तिवारी, जवाहर मंगवानी, विजय मलानी, मुन्नालाल यादव, अश्विन शुक्ला, संतोष गौर, संजय कटारिया, भारत पारख, रामदास गर्ग, रितेश तिवारी, अतुल बनवडीकर गंगाराम यादव, यशवंत शर्मा, अजय अग्निहोत्री, चंदा खत्री, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *