इंदौर : शहर की प्रतिष्ठित संस्था पंचम निषाद संगीत संस्थान, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, संस्कृति संचालनालय भोपाल और इंडो थाई सिक्योरिटीज लिमिटेड के समन्वित प्रतिष्ठा प्रसंग अखिल भारतीय गुनीजान संगीत समारोह का आयोजन 01 और 02 फरवरी को जाल सभागृह में शाम को 5:30 बजे से होने जा रहा है। समारोह का यह 23 वा वर्ष है।
पंचम निषाद संगीत संस्थान की निदेशक, ख्यात गायिका शोभा चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह पद्मभूषण पंडित सीआर व्यास के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी स्मृति को समर्पित है। समारोह में देश के मूर्धन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं। इनमें पुणे से पंडित सुहास व्यास(गायन), धारवाड़ से पंडित गणपति भट्ट (गायन ), कोलकाता से पंडित असीम चौधरी (सितार), दिल्ली से डॉक्टर संतोष नाहर (वायलिन) और भोपाल से विदुषी सुलेखा भट्ट शिरकत करेंगे। संगतकार होंगे भारत कामत, सुयोग कुंडलकर, विदुषी परोमिता मुखर्जी, दुर्जय भौमिक, विलास खरगोनकर, रवि किलेदार, अंशुल प्रताप सिंह, अशेष उपाध्याय और दीपक
खसरावल।
कार्यक्रम सभी रसिक श्रोताओं के लिए नि:शुल्क है।
Related Posts
February 26, 2020 बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 11 महिलाओं सहित 24 की मौत बूंदी : राजस्थान के बूंदी जिले में पापड़ी गांव के पास बुधवार सुबह बारातियों से भरी बस […]
July 5, 2021 ‘इलेक्ट्रेट एप्लीकेशन इन सेंसर ‘ विषय पर शुरू हुई 5 दिवसीय ई- कार्यशाला
इंदौर : SGSITS में सोमवार को "इलेक्ट्रेट एप्पलीकेशन इन सेंसर, माईक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स […]
May 25, 2022 पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 4 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : डकैती की योजना बनाते 04 बदमाशों को चंदन नगरपुलिस ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम […]
April 21, 2020 इंदौर में कोरोना संक्रमित 18 नए मरीज मिले, कुल 915 तक पहुंचा आंकड़ा इंदौर : दो दिनों तक कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद में कमीं आने के बाद एक बार फिर […]
March 11, 2025 विधानसभा 01 में हजारों लोगों की मौजूदगी में मनाया गया भव्य फाग उत्सव
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी रहे मौजूद।
फूलों के रंग ओर संगीत के संग मनाया गया […]
August 16, 2020 स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने पेश की देशभक्ति से सराबोर रचनाएं इंदौर : दिगम्बर जैन समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को 'एक शाम देश के नाम' बाल कवि […]
February 26, 2022 वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश और 5 खरीददार गिरफ्तार, 17 वाहन बरामद
इंदौर : मैरेज गार्डन और सुनसान स्थलों से वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस थाना […]