नई दिल्ली : बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना का संक्रमण हो गया है। सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को चार दिन पहले मैक्स साकेत में एडमिट कराया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स थे, लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे।मंगलवार को दोनों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब दोनों का इलाज चल रहा है।
लॉकडाउन के बाद से दिल्ली में ही हैं सिंधिया।
बताया जाता है कि लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली में ही हैं। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। चार दिन पहले अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स दिखे। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
संपर्क में आए लोगों को किया जाएगा क्वारनटीन।
ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना सिम्टम्स दिखने के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। इसके साथ ही उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की भी कोरोना जांच कराई गई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब दोनों के संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही कोरोना के सोर्स की भी तलाश की जा रही है।
Related Posts
February 19, 2025 27 फरवरी तक खजुराहो में ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी प्रयागराज एक्सप्रेस
क्षिप्रा एक्सप्रेस 20 फरवरी को निरस्त रहेगी।
इंदौर : उत्तर मध्ये रेलवे प्रयागराज […]
May 9, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते डॉक्टर सहित तीन धराए, 4 इंजेक्शन बरामद
इंदौर : कोरोना संक्रमण के उपचार में उपयोगी रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों […]
August 20, 2020 वेब सीरीज मामले में एकता कपूर को मिली अंतरिम राहत इन्दौर : म.प्र. उच्च न्यायालय की इन्दौर खण्डपीठ में एकता कपूर की ओर से प्रस्तुत याचिका […]
October 27, 2023 विधानसभा 05 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने दाखिल किया नामांकन
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच के कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने […]
September 30, 2020 रक्षा लेखा विभाग दिवस पर डॉ. रीना की काव्य रचना
“रक्षा लेखा विभाग दिवस”
"विभिन्न विभागों की श्रृंखला में कार्यरत एक पुरातन और […]
February 27, 2021 एक दिन की राहत फिर सौ के पार कोरोना संक्रमण, ग्रोथ रेट यथावत
इंदौर : एक दिन की राहत देने के बाद कोरोना संक्रमण फिर सौ के पार हो गया, हालांकि ग्रोथ […]
October 7, 2021 महंगाई और पेट्रोल, डीजल, गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में देवास के कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी से खींची कार
देवास : केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार आए दिन पेट्रोल- डीजल एवं गैस के दाम बढ़ाती चली […]