इंदौर : ड्यूटी के दौरान पुलिस जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। जनता की सुरक्षा के लिए डटे जवानों को कोरोना के खतरे से बचाने के लिए महामंडलेश्वर दादू महाराज एवं संस्थान के शिष्यों द्वारा चाणक्यपुरी चौराहे पर तैनात प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों और जवानों को काढ़ा, मास्क व ग्लव्ज का वितरण किया। गुरुजी ने बताया यह सेवा निरंतर चलती रहेगी ।
इस मौके पर एसडीएम प्रतुल सिन्हा, सीएसपी बी. पी. एस. परिहार, अन्नपूर्णा टीआई गोपाल परमार, द्वारकापुरी टीआई सतीश द्विवेदी, तहसीलदार एम एस गौड़, नगर सुरक्षा समिति के हरभजन सिंह सहित अनेक सदस्यों व जवानों को अपने हाथों से गुरुजी ने काढ़ा वितरण किया। काढ़े के साथ पानी की बोतलें भी दी गई।
संस्थान के विशाल शर्मा, राहुल बुंदेला, नवीन मंडलोई, संजय रावल व माधव इंदौरी इस सेवा कार्य में हाथ बंटा रहे हैं।
योगेश वैद्य, विजय अंबेकर,पंकज सोनी,आशीष साहू,नितिन सिसौदिया सामग्री प्रदान कर सहयोग कर रहे हैं।
बता दें कि दादू महाराज संस्थान द्वारा विगत कई दिनों से बायपास पर भी प्रवासी नागरिकों को भोजन सामग्री, शीतल जल की बोतलें, चप्पल, मास्क, बिस्कुट, चॉकलेट आदि का वितरण किया जा रहा है।
Related Posts
September 12, 2022 क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 02 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार […]
July 1, 2025 हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध चुने गए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष
बैतूल से विधायक हैं श्री खंडेलवाल।
भोपाल : बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल मप्र भाजपा […]
March 9, 2022 सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी है बजट, हर अंचल के संतुलित विकास का रखा गया है ध्यान- सीएम शिवराज
भोपाल : सीएम शिवराज सिंह ने वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में पेश किए गए वर्ष […]
April 7, 2021 हजारों के बिजली के बिल और वसूली में की जा रही सख्ती का कांग्रेस ने किया विरोध, जोन दफ्तरों पर सौंपे ज्ञापन
इंदौर : शहर काँग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने […]
January 11, 2022 सुर्खियों में आने के लिए आरएसएस के खिलाफ बोलते हैं दिग्विजय सिंह- वीडी शर्मा
इंदौर : दिग्विजयसिंह द्वारा आरएसएस के खिलाफ की गई बयानबाजी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष […]
October 20, 2019 सावरकर ने नहीं मांगी थी अंग्रेजों से माफी – मौर्य इंदौर : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को इंदौर प्रवास पर थे। उन्होंने […]
February 28, 2020 हाईकोर्ट परिसर में होंगे आचार्यश्री के प्रवचन इंदौर : फिलहाल शहर के पलासिया स्थित उदासीन आश्रम में विराजमान दिगम्बर जैन सन्त […]