इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने कोविड मरीजों के क्लैम देने में बीमा कंपनियों की मनमानी और एम्स की गाइडलाइन की आड़ लेने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है।
अस्पताल और बीमा कम्पनियां कर रहीं मनमानी।
मालू ने कहा कि एक तरफ तो लोगों के पास रोजगार और व्यापार नहीं है, ऊपर से अस्पताल कैश लेस पॉलिसी को मान्यता नहीं दे रहे हैं। मरीजों से नगद रुपए जमा करवाए जा रहे हैं।दूसरे बीमा कम्पनियां क्लेम में बिल के आधे पैसे काट रही हैं। कई मामलों में तो बीमा कंपनियां क्लेम से ही एम्स की गाइड लाइन की आड़ लेकर पल्ला झाड़ रही हैं।जबकि ऐसे आपदा के समय ही बीमा, सुरक्षा कवच बन सकता है,लेकिन बीमा धारक ठगा महसूस कर रहें हैं।किसी को अस्पताल में भर्ती होने का शौक नहीं, जो बीमा कम्पनियाँ मरीज की भर्ती होने की जरूरत पर ही प्रश्नचिन्ह लगाकर क्लेम खारिज कर अन्याय करे।
मनमानी वसूली करने वाले अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त करें।
मालू ने वित्त मंत्री से मांग की है कि वे बीमा कंपनियों के मनमाने रवैये पर लगाम कसे।
यदि बिलों में कोई मनमानी वसूली की गई है तो सम्बंधित अस्पताल पर जिला प्रशासन से कार्रवाई करवाए।बीमा कम्पनियाँ ऐसे प्रकरणों में पालिसी धारकों के हित में प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई के लिए लिखे,और राशि वापस दिलवाएं, क्योंकि जो गलत है वह हर जगह गलत है। मनमानी वसूली करने वाले अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त करने की मांग भी मालू ने की है।
Related Posts
October 10, 2020 ‘साधु और शैतान’ वाले विज्ञापन पर कांग्रेस की बौखलाहट बता रही शैतान कौन है- बीजेपी
इंदौर : बीजेपी के साधु और शैतान वाले विज्ञापन को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग को […]
January 7, 2021 अवैध हथियारों का सौदागर आया पुलिस की गिरफ्त में, पिस्टल व देशी कट्टे सहित लाखों के हथियार बरामद
इंदौर : अवैध हथियारों का विक्रय करनेवाले एक आरोपी को आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
November 8, 2021 जनजातीय गौरव महासम्मेलन में पीएम मोदी करेंगे शिरकत, सीएम शिवराज ने की तैयारियों की समीक्षा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित […]
October 2, 2021 किराए पर लेने के बहाने कैमरे लेकर भागे तीन आरोपी गिरफ्तार, कैमरे बरामद
इंदौर : फोटोशुट के बहानें किराए पर कैमरे लेकर गायब हुए 03 आरोपी पुलिस थाना छोटी […]
October 17, 2021 कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ सैकड़ों स्थानों से निकले आरएसएस के पथ संचलन, बीजेपी नेता भी हुए शामिल
इंदौर : दशहरे के अवसर पर परंपरा के अनुरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा रविवार […]
December 25, 2020 शनिवार को होगी शिवराज- सिंधिया की मुलाकात, तेज हुई मन्त्रिमण्डल विस्तार की अटकलें
भोपाल : राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 दिसंबर को पुनः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]
June 30, 2020 महाकाल की शाही सवारी का बदला रूट, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु उज्जैन : श्रावण माह के मद्देनजर कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर प्रबन्ध […]