उज्जैन : जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार दोपहर खाचरोद तहसील के ग्राम बेडावन्या पहुंचकर ग्राम चौपाल लगाई। अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले कलेक्टर सिंह यहां ग्रामीणों के साथ ही जमीन पर बैठ गए। हालांकि कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों के लिए कुर्सी की व्यवस्था भी की गई थी पर सिंह ने इनकार करते हुए ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर आशीष सिंह यहां ग्रामीण महिलाओं से रूबरू हुए और शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं, इसकी पड़ताल की। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि गांव में आंगनवाड़ी ,स्कूल समय पर खुलते हैं या नहीं। कुछ बस्तियों में पीने का पानी ऊंचाई पर होने के कारण नहीं चढ़ रहा था। कलेक्टर ने उक्त समस्या के हल करने के निर्देश पीएचई को दिए हैं। ग्राम चौपाल के आयोजन के समय एसडीएम, जिला अधिकारी एवं जनपद पंचायत स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
April 28, 2020 इंडेक्स अस्पताल से 45 मरीज कोरोना को हराकर हुए डिस्चार्ज, मंत्री सिलावट ने किया स्वागत इंदौर : इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से सुकून भरी खबर सामने आई है।मंगलवार (28 अप्रैल) को कोरोना […]
January 1, 2024 हिट एंड रन से जुड़े कानून में किए बदलाव पर बिफरे बस- ट्रक चालक, संचालक
जिले व शहर में कई स्थानों पर किया चक्काजाम।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खुलवाया […]
October 2, 2020 गांधीजी के जीवन दर्शन पर आधारित डाक टिकट प्रदर्शनी का शुभारंभ
इंदौर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर ‘‘बापू के जीवन पर आधारित […]
March 10, 2024 लोक अदालत में 12 सौ से अधिक लंबित ई – नोटिस का निराकरण
इंदौर : जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 1266 लम्बित ई-नोटिसों का निराकरण […]
July 5, 2025 सड़क धंसने की घटना से समूची व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत..
तुरंत कर दी गई थी धंसी सड़क की मरम्मत, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई..
पत्रकारों से […]
October 25, 2023 मोबाइल टावरों से बैट्री चुराने वाली गैंग के फरार तीन बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : मोबाइल टॉवरो से बेट्रियां चोरी करने वाली गैंग को क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना […]
May 12, 2019 कांग्रेस के पक्ष माहौल बनाएगा प्रियंका का रोड शो..? इंदौर: प्रियंका गांधी वाड्रा के 13 मई को इंदौर में होनेवाले रोड शो का रूट तय हो गया है। […]