महापौर द्वारा निगम के नवीन भवन का निरीक्षण।
शेष रहे कार्यो को पूर्ण कर वर्षाऋतु के पूर्व विभागो को करेगे शिफ्ट।
इंदौर : नगर निगम के नवीन भवन निर्माण कार्यो का सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर, महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाडिया,अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, देवधर दरवई, मनोज पाठक, व अन्य उपस्थित थे।
महापौर भार्गव ने निरीक्षण के दौरान भवन के शेष रहे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के पूर्व ही निगम के विभिन्न विभागों को नए भवन में स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। नए भवन में फर्नीचर, बैठक, पेयजल व्यवस्था के साथ ही शौचालय व्यवस्था आदि के कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि निगम के पुराने भवन के स्थान पर नवीन भवन निर्माण को लेकर भी संबंधितो को निर्देशित किया गया है। महापौर ने कहा कि निगम का नवीन भवन प्रदेश का पहला आयकॉनिक भवन होगा, जो कि जनता की सुविधा के लिये और जनता के लिये बनेगा।
Related Posts
August 24, 2020 हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में ही होगी कोरोना संक्रमण से जुड़ी याचिका पर सुनवाई इंदौर : कोरोना संक्रमण को लेकर दायर जनहित याचिका पर इंदौर हाईकोर्ट में ही सुनवाई होगी। […]
November 5, 2024 महिला पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
आरोपी का साथी अपचारी बालक भी पकड़ाया।
इंदौर : तुलसीनगर क्षेत्र में महिला पर जानलेवा […]
March 8, 2022 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की फील्ड रिपोर्टिंग में नाज़ ने बनाया ऊंचा मुकाम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष।
नब्बे के दशक तक देश, प्रदेश और शहर में मीडिया के […]
December 1, 2024 गुरु के प्रति श्रद्धा के बगैर हम शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते : वाघधीश महाराज
लालबाग पैलेस में पांच दिवसीय सेवा मेले का द्वितीय दिवस।
500 शिक्षकों का 1000 […]
August 5, 2021 सुने घरों को निशाना बनाने वाली गैंग का शातिर बदमाश पकड़ाया, लाखों का चोरी का माल बरामद
इंदौर : टांडा जिला धार की गैंग का शातिर नकबजन क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आ गया […]
September 23, 2023 नो कार डे पर लोक परिवहन से कार्यालय पहुंचे कलेक्टर इलैया राजा टी
इंदौर : कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने शुक्रवार को नो कार डे के तहत अपने कार्यालय जाने के […]
December 29, 2020 ड्रग्स सप्लाई के आरोप में घिरे कई बार के लाइसेंस स्थगित
इंदौर : ड्रग आंटी के खुलासे के बाद जो आरोपी पकड़े गए हैं, उनसे इंदौर में कई बार और पब […]