भोपाल: अभी मंत्रिमंडल का गठन भी नहीं हुआ है पर सीएम कमलनाथ वन मेन आर्मी की तरह धड़ाधड़ फैसले ले रहे हैं। प्रशासनिक सर्जरी के सिलसिले को तेज करते हुए उन्होंने बुधवार को सचिवालय में कई आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना बदल दी।
मिली जानकारी के मुताबिक अशोक वर्णवाल को सीएम का प्रमुख सचिव बनाने के साथ उन्हें लोक प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। विवेक अग्रवाल से नगरीय प्रशासन के साथ मेट्रो रेल कारपोरेशन का प्रभार भी ले लिया गया है। उन्हें प्रमुख सचिव पीएचई बनाया गया है। प्रमोद अग्रवाल को नगरीय प्रशासन, मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और राजधानी परियोजना के साथ प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौपा गया है। मनोज श्रीवास्तव से संस्कृति विभाग लेकर रेणु तिवारी को दे दिया गया है। हरिरंजन राव को प्रमुख सचिव पर्यटन और तकनीकी शिक्षा का प्रभार दिया गया है। पी. नरहरि को फिलहाल आयुक्त जनसंपर्क के पद पर यथावत रखा गया है।
Related Posts
February 21, 2024 नगर निगम के जोन अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ
बीजेपी ने तय किए सभी 22 जोन अध्यक्ष के प्रत्याशी।
जोन क्षेत्र में कार्यों के संचालन […]
February 25, 2022 पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बातचीत, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
नई दिल्ली : रूस के यूक्रेन पर हमले से उत्पन्न हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]
December 27, 2022 प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के आयोजनों में भी इंदौर बनेगा नंबर वन – सीएम शिवराज
इन्वेस्टर्स समिट पूरे शहर और समाज की सहभागिता का आयोजन बनेगा - विदेश राज्य मंत्री […]
December 4, 2021 पातालपानी नवतीर्थ के रूप में होगा विकसित, बोले सीएम शिवराज, टंट्या मामा की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
इंदौर : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पातालपानी […]
July 25, 2022 काशी विश्वनाथ और रामलला के दर्शन कर धन्य हुए श्रद्धालु
विधायक संजय शुक्ला के साथ सभी श्रद्धालु इंदौर के लिए रवाना।
इंदौर : संगम नगर वार्ड […]
May 5, 2023 इंदौर में खेली जाएगी जस्ट कबड्डी लीग
5 से 20 मई तक बास्केटबॉल स्टेडियम में होगा आयोजन।
इंदौर : जस्ट कबड्डी लीग का आयोजन […]
March 19, 2025 मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करनेवाले दरिंदे को सुनाई फांसी की सजा
भोपाल : 05 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को भोपाल […]