भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी सुरक्षात्मक उपायों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 26 अप्रैल से प्रदेश के कोरोना संक्रमित इलाकों को छोड़कर सभी गांवों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के निर्देश जारी किए हैं।हालांकि हॉटस्पॉट बने इलाकों और यदि कोई गांव कंटेनमेंट एरिया में है तो वहां दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी।
शहरी क्षेत्रों में मोहल्लों की दुकानें खुलेंगी।
श्री चौहान ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर मोहल्लों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जा सकती हैं। शहरों में मुख्य बाजार, मॉल, सिनेमाघर, जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून आदि को खोलने की अनुमति नहीं होगी।
इंदौर, भोपाल सहित 6 जिलों में बरकरार रहेगा प्रतिबन्ध।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, खरगोन जिले और संक्रमित क्षेत्रो में कोई भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी।
जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लेगा फैसला।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रत्येक जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया गया है। यह ग्रुप अपने जिले की परिस्थितियों को देखते हुए दुकानों को खोलने या ना खोलने का फैसला कर सकते हैं।
Related Posts
October 11, 2020 हत्यारों को संरक्षण देनेवाले फरार तीन आरोपी आए क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
इंदौर : हीरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र में दिनांक 02 अक्टूबर 2020 की रात में सुखलिया के […]
November 9, 2021 रिश्वत के मामले में चालान पेश होने पर एएसपी ठाकुर निलंबित
भोपाल : स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के एडिशनल एसपी दीपक ठाकुर को मप्र गृह विभाग ने […]
February 27, 2023 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मद्देनजर इंदौर पुलिस का चेकिंग अभियान
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होलकर स्टेडियम में खेला जाना है अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट […]
April 24, 2024 हनुमान जयंती पर विद्याधाम में मातृशक्ति ने किया सुंदरकांड का पाठ
लगाया चने-टिक्कड़ का भोग
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर महामंडलेश्वर […]
January 14, 2022 दोहरे हत्याकांड का बाणगंगा पुलिस ने किया खुलासा, मां- बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : मां-बेटे के दोहरे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए बाणगंगा पुलिस ने आरोपी को 24 घण्टे […]
September 10, 2021 इंदौर पुलिस के कोविड केअर सेंटर का एडीजी वेलफेयर ने किया अवलोकन, इंतजामों पर जताई खुशी
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इंदौर आगमन के दौरान पुलिस कर्मियों की […]
May 31, 2023 अब देव दुर्लभ नहीं दुर्भाग्यपूर्ण हो गया है, बीजेपी कार्यकर्ता होना..!
उमेश शर्मा के जन्मदिन के बहाने।
🔸अरविंद तिवारी🔸
मंगलवार, 30 मई को स्व. उमेश शर्मा […]