इंदौर: मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु शहर के प्रोफेशनल्स के विभिन्न संगठनों ने सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया है। वे न केवल स्वयं मतदान करेंगे बल्कि शहरवासियों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके तहत उन्होंने 5 मई को ‘walk for vote” का आयोजन किया है।
आयोजन से जुड़े विक्रम अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार 5 मई को सुबह 6.30 बजे करीब 30 प्रोफेशनल्स समूहों के सदस्य नेहरू स्टेडियम पर एकत्रित होंगे। वहां ख्यात कमेंट्रेटर सुशील दोषी उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर गुरुकुल के छात्र संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति भी देंगे। बाद में कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ‘walk for vote’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 2 किलोमीटर की इस वॉक के जरिये मतदान के प्रति अलख जगाते हुए तमाम प्रोफेशनल्स गीताभवन चौराहा पहुंचेंगे। वहां बाबासाहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ मतदान की अपील पर हस्ताक्षर करेंगे।
Related Posts
August 29, 2022 जुएं के अड्डे का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश, 6 जुआरी गिरफ्तार
इंदौर : राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के रिमझिम बार में टोकन के माध्यम से खिलाए जा रहे सट्टे […]
March 25, 2020 इंदौर में 4 और उज्जैन के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि इंदौर : अभी तक अछूते रहे इंदौर में भी कोरोना का अटैक हो गया है। हाल ही में परीक्षण के […]
March 14, 2021 कांग्रेसी और वामपंथी इतिहासकारों ने की बलिदानियों की उपेक्षा- घलसासी
गांधी- नेहरू परिवार के कारण अनेक बलिदानियों को भुला दिया गया।
सिखों के बलिदान को भी […]
March 28, 2022 महाराष्ट्र साहित्य सभा के नाट्योत्सव में अंतिम दिन खेले गए 5 नाटक
इंदौर : सौ वर्ष से अधिक पुरानी साहित्यिक संस्था महाराष्ट्र साहित्य सभा के 60 वे […]
June 27, 2021 सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी नेताओं ने की जलस्रोतों की सफाई
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जलाशय स्वच्छता अभियान के प्रभारी […]
October 25, 2016 स्टाइल में कम नहीं ये क्रिकेटर Wife, बताया पति की क्या चीज है नापसंद स्पोर्ट्स डेस्क.टीम इंडिया के स्पीडस्टार उमेश यादव 29 साल (25 अक्टूबर, 1987) के हो गए […]
October 20, 2024 एक हजार किलो मावा और मिठाई मिलावटी होने की आशंका में जब्त
खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे लैब में।
इंदौर : मिलावटी […]