देवास : हाल ही में नागदा में कड़ाके की ठंड और कोरोना महामारी के बीच गरीबों के आशियाने तोड़ दिए गए, जिससे अनेक परिवार सड़क पर आ गए लेकिन कलेक्टर और एसपी ने आज तक इस घटना को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि उक्त घटनाक्रम को लेकर पूर्व मंत्री, विधायक सज्जन सिंह वर्मा गुरुवार 27 जनवरी को शाम 4.30 बजे कांग्रेसजनों के साथ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला से भेंट करेंगे। विधायक वर्मा ने कहा बड़े आश्चर्य की बात है कि प्रशासन ने निजी भूमि पर सरकारी अमला भेजकर गरीबों के मकान तूड़वा दिए। कलेक्टर और एसपी मूकदर्शक बनकर सारे घटना क्रम को देखते रहे। कहीं भी इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई ना ही गरीबों को बसाने के संदर्भ में कोई निर्णय लिया गया। यह घटना बेहद निंदनीय है। कलेक्टर से मिलकर वे पीड़ितों को उनका हक दिलवाने का प्रयास करेंगे।
Related Posts
March 10, 2023 टायर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
इंदौर: शुक्रवार दोपहर शहर के भंवरकुआ क्षेत्र में एक टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई। […]
February 5, 2023 अन्नपूर्णा लोक में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब
रविवार को डेढ़ लाख श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा के दर्शन, पूजन और अन्नपूर्णा लोक की छटा […]
October 5, 2023 दोपहिया वाहन सहित हजारों रुपए मूल्य की देशी मदिरा जब्त
इंदौर : सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग […]
June 22, 2025 तुलसी नगर पुलिया के पास गड्ढों से पटी सड़क, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा
वर्षा ऋतु में जान को जोखिम।
इंदौर : शहर की बॉम्बे हॉस्पिटल - निपानिया मुख्य सड़क पर […]
October 11, 2023 आदिवासी समाज को लेकर राहुल गांधी में समझ की कमी : सोलंकी
इंदौर : भाजपा कार्यालय पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमेर सिंह सोलंकी का कहना […]
April 30, 2023 आर्किटेक्ट काउंसिल का अधिकारी बनकर आर्किटेक्ट को ठगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : इंटीरियर आर्किटेक्ट फरियादी को "आर्किटेक्ट काउंसिल" का अधिकारी बनकर धमकी देते […]
October 20, 2024 आरएसएस के बाल एवं महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के निकले पथ संचलन
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल एवं महा विद्यालयीन स्वयंसेवकों के पथ संचलन […]