इंदौर : विजयपुर की जीत सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत है! कार्यकर्ताओं ने सभी प्रकार की यातनाओं को सहन किया, पुलिस के डंडे और मुकदमे सहे, फिर भी डटे रहे। ये कहना है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का।वे विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली विजय पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
प्रशासन तंत्र भी था कांग्रेस के खिलाफ।
उन्होंने कहा कि कलेक्टर, एसपी, तहसीलदार, थानेदार सहित पूरा तंत्र कांग्रेस के खिलाफ था! बीजेपी समर्थित गुंडे, डकैत और माफिया मैदान में उतरकर चुनाव लड़ रहे थे, फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बता दिया कि सच की ताकत कितनी बड़ी होती है।
पुलिस और प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता का काम किया। कांग्रेस के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए, बेकसूरों को बेवजह जेल भेजा गया! मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए 50 करोड़ से ज्यादा रुपए बांटे गए! उसके बाद भी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं ने इस जीत को कांग्रेस की झोली में डाला है।
जीतू पटवारी ने कहा, मैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता के सामने नतमस्तक हूं! इस जीत का श्रेय बाबा साहब अंबेडकर के संविधान और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को देता हूं।
Related Posts
August 2, 2024 हंगामा और नारेबाजी के बीच बिना बहस के पारित कर दिया गया निगम बजट
लगातार हंगामा करते रहे बीजेपी पार्षद, विपक्ष को नहीं दिया बोलने का मौका।
इंदौर : […]
April 4, 2023 इमरजेंसी के एक्सीडेंटल लीडर हैं कमलनाथ – गृहमंत्री मिश्रा
गृह मंत्री का तंज, कहा-विधानसभा की कार्रवाई को बकवास बताने वाले विधायकों की कीमत आंक […]
February 11, 2019 लावणी की धमाकेदार बानगी के साथ थमा तरुण जत्रा का सफर इंदौर: रविवार शाम जैसे सारा शहर दशहरा मैदान पर आयोजित तरुण जत्रा में सिमट आया था। आखरी […]
November 23, 2021 गिरिजादेवी स्मृति ठुमरी अनुष्ठान 2 व 3 दिसम्बर को
इंदौर : पंचम निषाद संगीत संस्थान इंदौर और दक्षिण मध्य- क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, […]
September 7, 2022 इतिहास की गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने वाला राष्ट्र ही महान बनता है – कुलश्रेष्ठ
इंदौर : आज का युवा सच जानना चाहता है। इतिहास की सच्चाई जानने का हक सबको है। मैं इसी काम […]
August 20, 2022 मप्र के पहले स्वास्थ्य आईडी केंद्र आभा का महापौर ने किया शुभारंभ
इन्दौर : आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार की डिजिटल स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत […]
June 6, 2021 दोहरे हत्याकांड के फरार 5 आरोपी भी आए पुलिस की गिरफ्त में, अमरावती से पकड़े गए
इंदौर : चंदननगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले महज 10 इंच जमीन की लड़ाई को लेकर हुई दो […]