इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने खंडवा रोड स्थित राधास्वामी सत्संग स्थल पर बनाए जा रहे कोविड सेंटर का दौरा किया। उनके साथ प्रदेश वार्ताकार जे पी मूलचंदानी, सेंटर प्रभारी विवेक श्रोत्रिय भी थे। स्थल पर वर्तमान में लगभग 600 बेड की व्यवस्था हो चुकी है। युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। मरीजों के लिए तमाम व्यवस्थाएं जुटाने का काम चल रहा है। डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ऑक्सीजन, एक्सरे व पैथोलॉजी लैब की व्यवस्था भी यहां होगी। एक छोटा आईसीयू भी बनाया गया है, जो विकट परिस्थितियों में मरीज के लिए उपलब्ध रहेगा। इमरजेंसी होने पर मरीज को यहां से शिफ्ट किया जा सकेगा।
यह कोविड-सेंटर उन लोगो के लिए होगा जो परिस्थिति वश होम आइसोलेशन में नहीं रह पा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण से लड़ाई में आगे आएं सामाजिक संगठन।
श्री मोघे ने राधा स्वामी सत्संग समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की जो भयावह स्थिति बनी है, उससे निपटने के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं को अब आगे आना चाहिए। ये समय लोगों की मदद करने का है। सरकार भरसक कोशिश कर रही है परंतु यह समय की आवश्यकता है कि हम सबको मिलकर आगे आना होगा।
श्री मोघे ने कहा कि जहां तक रेमडेसीविर इंजेक्शन का सवाल है केंद्रीय स्तर पर विस्तार से उनकी बात हो चुकी है। जल्दी ही स्थितियां ठीक हो जाएगी।
Related Posts
October 26, 2019 कलाकारों के कौशल की बानगी दे रही माता महालक्ष्मी की विशालकाय रंगोली इंदौर : आस्था, उमंग, उल्लास और खुशियों के दीप हर घर में और हर इंसान के अंतर्मन में रोशन […]
July 27, 2022 महापौर व पार्षदों का गजट नोटिफिकेशन जारी, जल्द हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
इंदौर : नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और स्थान एक - दो दिन […]
January 19, 2023 नुक्कड़ नाटक से छात्रों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश
इंदौर : भारत सरकार द्वारा दिनांक 17 से 27 जनवरी तक आयोजित यातायात सप्ताह के उपलक्ष्य […]
January 16, 2022 सीवरेज सफाई में लापरवाही बरतने पर दो निगम अधिकारी निलंबित
इंदौर : निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर की सफाई व्यवस्था के साथ ही अहिल्या पलटन, जूना […]
July 20, 2017 जल्द ही देश में हो सकता है 21 सरकारी बैंकों का मर्जरः बचेंगे सिर्फ 12 सरकारी बैंक नई दिल्लीः बहुत जल्द ऐसा हो सकता है कि देश के सरकारी बैंकों की संख्या 21 से घटकर 11-12 […]
June 11, 2025 निगम आयुक्त ने जनसुनवाई में आवेदकों के लिए लगवाई कुर्सियां
वृद्धजन, महिला के साथ ही सभी आवेदक कतारबद्ध कुर्सी में बैठकर करेगे आवेदन।
निगम […]
October 11, 2023 ब्रांडाहोलिक 2.0 के विजेता रहे शिवाकाशी सिंह चौधरी
पूर्वा चौहान रही उपविजेता।
प्रेस्टीज संस्थान द्वारा किया गया था `ब्रान्डाहोलिक - 2.0 […]