जोश- खरोश के साथ मनाया गया प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का जन्मदिन

  
Last Updated:  December 28, 2019 " 03:59 pm"

इंदौर : एमजी रोड स्थित इंदौर प्रेस क्लब वो स्थान है जहां पत्रकार साथी बैठकर आपसी संवाद के साथ विचारों का आदान- प्रदान करते देखे जा सकते हैं। प्रेस क्लब में बैठकर बतियाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। ये एक ऐसी जगह है जहाँ सूचनाओं का प्रवाह गतिमान रहता है। पत्रकार साथियों के लिए बौद्धिक और मनोरंजनात्मक गतिविधियां भी यहां चलती रहती हैं पर शनिवार को यहां का माहौल उत्साह के रंग में रंगा नजर आ रहा था। परिसर में छोटा सा मंच सजा था। सामने करीने से कुर्सियां जमीं हुई थी।पत्रकारों के साथ शहर के नेता, मंत्री और प्रबुद्धजन हाथों में गुलदस्ते लिए प्रेस क्लब में जमा थे। सबको इंतजार था अपने उस साथी का जिसके लिए यह दिन बेहद खास था। हम बात कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार और इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी की। शनिवार 28 दिसंबर को उनका जन्मदिन था। सारा इंतजाम पत्रकार साथियों ने उन्हीं के लिए किया था। दोपहर साढ़े बारह बजे बाद जैसे ही अरविंदजी का आगमन हुआ। पत्रकार साथियों, स्नेहीजनों और शुभचिंतकों में उन्हें शुभकामनाएं देने की होड़ सी मच गई। कोई उन्हें गुलदस्ता भेंट कर रहा था तो कोई हार पहनाकर बधाई दे रहा था। स्वागत- सत्कार के साथ मिठाई खिलाने का सिलसिला भी चलता रहा। इस दौरान ढोलक की थाप पर कुछ साथियों ने डांस करने का भी लुत्फ उठाया। अरविंद तिवारी जी ने पहले तमाम साथियों के साथ प्रेस क्लब परिसर स्थित सरस्वती मन्दिर में पूजा- अर्चना और आरती की। बाद में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक महेंद्र हार्डिया, खरगौन के विधायक रवि जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन, कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजेश चौकसे, सीएम कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, इंदौर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकुमार अष्ठाना, ओमी खंडेलवाल, जीवन साहू, सतीश जोशी, दबंग दुनिया के प्रबंध संपादक किशोर वाधवानी, दैनिक प्रजातन्त्र के प्रधान संपादक हेमंत शर्मा, कीर्ति राणा, प्रेस क्लब महासचिव नवनीत शुक्ला, तमाम कार्यकारिणी सदस्य और अन्य विशिष्टजनों सहित सैकड़ों स्नेहीजनों, पत्रकारों, परिचितों और शुभचिंतकों ने अरविंदजी को जन्मदिन की बधाई देने के साथ उनके सुखी, स्वस्थ्य और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की। शाम 5 बजे तक ये सिलसिला चलता रहा। सभी मेहमानों के लिए स्वादिष्ट भोजन का भी प्रबंध किया गया था।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *