कोरोना के ग्रोथ रेट में आई कमीं, पेंडिंग मामलों की संख्या बढ़ी..!

  
Last Updated:  August 3, 2020 " 07:49 am"

इंदौर : कोरोना संक्रमण में रविवार को थोड़ी कमीं आई। संक्रमित मामलों में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। टेस्टिंग के अनुपात में 7 फीसदी के करीब पॉजिटिव केस मिल रहे थे, जो घटकर 5 फीसदी रह गए हैं। हालांकि पेंडिंग मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

91 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि।

रविवार 2 अगस्त को 2029 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए। 1815 सैम्पलों की जांच की गई। 1691 सैम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 91 सैम्पल्स में संक्रमण की पुष्टि हुई। याने 5 फीसदी सैम्पल संक्रमित मिले हैं। 17 सैम्पल्स रिपीट पॉजिटिव मिले वहीं 9 जांच योग्य न होने से खारिज किये गए। आज दिनांक तक की बात की जाए तो कुल 1लाख 41 हजार 562 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 7646 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।

18 सौ से ज्यादा सैम्पल हुए पेंडिंग।

सैम्पलिंग और टेस्टिंग के अनुपात में तालमेल नहीं होने से पेंडिंग सैम्पलों की तादाद बढ़ती जा रही है।रविवार को 214 सैम्पल पेंडिंग रह गए, अर्थात उनकी जांच नहीं हो पाई। इन्हें मिलाकर बीते तीन- चार दिनों में ही 18 सौ से ज्यादा सैम्पल पेंडिंग हो चुके हैं।

दो मरीजों की मौत की पुष्टि..!

रविवार को 2 और मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक 317 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इसकी मृत्यु दर में गणना की जाए तो 4 फीसदी से ऊपर है। यानी राष्ट्रीय औसत से इंदौर की मृत्यु दर अभी भी ज्यादा है।

88 मरीजों को दी गई छुट्टी।

रविवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 88 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटे। इसी के साथ आज दिनांक तक कुल 5235 मरीज कोरोना को परास्त कर चुके हैं। 2094 मरीजों का इलाज फिलहाल कोविड अस्पतालों में चल रहा है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *