ट्रैफिक बाधित न हो इसलिए दो दिन पहले निकलेगी श्री वल्लभाचार्य जयंती की शोभायात्रा

  
Last Updated:  April 23, 2022 " 05:35 pm"

इंदौर : ट्रैफिक समस्या से जूझते इंदौर शहर के लिए श्री गोवर्धन नाथ मंदिर ने सराहनीय पहल की है। मन्दिर के तीन दिवसीय प्रतिष्ठित श्रीवल्लभाचार्य जयंती महोत्सव का एक दिन शोभायात्रा को समर्पित रहता है। ये शोभायात्रा शहर के मध्य क्षेत्र में पूरे लाव लश्कर के साथ भ्रमण करती है। इससे एम जी रोड, खजूरी बाजार, सीतलामाता बाजार, शक्कर बाजार, बड़ा सराफा, छोटा सराफा, सांटा बाजार, मारोठिया बाजार, नृसिंह बाजार, जवाहर मार्ग, मालगंज चौराहा से इतवारिया बाजार तक का ट्रैफिक 5 से 6 घण्टे तक बाधित होता था।
इस बार श्रीवल्लभाचार्य जयंती 26 अप्रैल मंगलवार को है। शोभायात्रा इसी दिन निकलना थी, लेकिन इस बार मन्दिर प्रबन्धन ने शहर हित में यात्रा दो दिन पहले रविवार 24 अप्रैल को निकालने का निर्णय लिया है ताकि शहर के मध्य क्षेत्र का यातायात प्रभावित न हो। धार्मिक सामाजिक यात्राओं और जुलूस से हलाकान होते शहर को निजात दिलाने के लिए ये सराहनीय पहल मन्दिर प्रबन्धन ने जिला प्रशासन की यातायात सुधार अभियान के तहत की है।
शहर के मध्य क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते इस बार यात्रा मार्ग भी छोटा रखा गया है। इस संदर्भ में शुक्रवार को मन्दिर प्रबन्धन ओर उससे जुड़ी संस्थाओं की एक अहम बैठक रखी गई जिसमें इस फैसले पर मुहर लगाई गई।
गौरतलब है कि वल्लभ जयंती पर निकलने वाली ये शोभायात्रा शहर की सबसे पुरानी यात्राओं के लिहाज से जिला प्रशासन के रिकॉर्ड में दर्ज है।

घर- घर दीपक प्रज्वलित होंगे
पुष्टि पताकाए भी लहराएंगी।

अखण्ड भूमण्डलाचार्य जगद्गुरु महाप्रभु श्रीमद वल्लभाचार्य की 26 अप्रैल को 543 वी वर्षगाँठ पर लोधीपुरा सहित शहर के मध्य क्षेत्र में घर- घर दीप प्रज्वलित होंगे। यात्रा मार्ग भी पुष्टि पताकाओं से सजाया जाएगा। 25 व 26 के कार्यक्रम मंदिर परिसर में होंगे। इसमे ठाकुर जी के विभिन्न मनोरथ और आचार्यो व गुरुजनों के वचनामृत होंगे।

ये रहेगा शोभयात्रा का रूट।

शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ गोवर्धननाथ हवेली से शाम 6 बजे शुरू होगी जो नवीनचित्रा टॉकीज वाली सड़क से रंगमहल, कांच मन्दिर, नरसिंह बाजार, लोधीपुरा , मालगंज चौराहा होते हुए इतवारिया बाज़ार स्थित हुकुमचंद धर्मशाला पर समाप्त होगी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *