भोपाल : मप्र में नए मंत्रियों को विभागों का वितरण बुधवार शाम तक होने की संभावना है। विभाग वितरण के बाद गुरुवार 8 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक होगी जिसमें बजट और राजस्व संशोधन के मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे।
सिंधिया समर्थक 14 मंत्रियों के विभाग हाईकमान ने किए तय..?
नए मंत्रियों की शपथ को 6 दिन हो गए हैं लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभाग वितरण नहीं कर पाए हैं। सूत्र बताते हैं कि शाम तक मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने सिंधिया समर्थक 14 मंत्रियों के विभाग तय कर दिए हैं। शेष मंत्रियों के विभागों का चयन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्थानीय पार्टी नेताओं से विचार-विमर्श कर करना है। दिल्ली से लौटने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ विचार-विमर्श किया है। विभाग वितरण की प्रस्तावित सूची प्रभारी उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे को भेज दी गई है। उम्मीद है कि दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही विभागों का वितरण कर दिया जाएगा। गुरुवार सुबह 10.30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।
Related Posts
March 22, 2024 पता पूछने के बहाने कार सवार बदमाशों ने लूटी एएसआई की चेन
नागा साधु के वेश में था एक बदमाश।
सुबह की सैर पर निकले थे एएसआई।
एरोड्रम थाना […]
May 28, 2022 अयोध्यादेवी स्मृति सिविल अस्पताल का राष्ट्रपति ने किया वर्चुअल शिलान्यास
स्थानीय स्तर पर सांसद लालवानी और विधायक मेंदोला ने किया शिलालेख का अनावरण, […]
December 15, 2022 आर ई – 2 का नगर निगम ने फिर से किया अलाइनमेंट, हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इंदौर : आरई-2 का निर्माण नगर निगम के साथ इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा भी किया जा रहा […]
April 4, 2021 धोखाधड़ी के फरार इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
इंदौर : फ्लैट की रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मामले में तीन साल से फरार व […]
January 9, 2024 पत्रकारिता में इंदौर की भूमि सदैव उर्वरा रही है : केजी सुरेश
स्व. विद्याधर शुक्ला और ज्वालाप्रसाद शुक्ला की याद में वरिष्ठ संपादकों और प्रतिभाशाली […]
June 11, 2021 मोघे ने की सीएम शिवराज से मुलाकात, इंदौर को शीघ्र अनलॉक करने का किया आग्रह
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने शुक्रवार को भोपाल में […]
August 4, 2023 डेढ़ लाख रुपए से अधिक मूल्य की अवैध देशी शराब जब्त
ऑटो रिक्शा में परिवहन कर ले जाई जा रही थी अवैध देशी शराब।
आरोपी ऑटो चालक […]