इंदौर : 16 साल से फरार स्थाई वारण्टी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बन्दी बनाया है। पकड़ा गया आरोपी अपना नाम बदलकर 16 वर्षो से छुपकर फरारी काट रहा था। आरोपी के विरूद्ध पहले से शहर के विभिन्न थानों में लडाई- झगडा , मारपीट, हत्या का प्रयास , मादक पदार्थ , जुआ एक्ट आदि के करीब 15-16 प्रकरण दर्ज है। आरोपी थाना तिरला जिला धार के अपराध क्रमांक 07/2005 धारा 147, 148, 188, 34 भादवि में फरार होकर इंदौर में रह रहा है। पकड़े गए आरोपी का नाम रवि सिंह ठाकुर उर्फ पोटली पिता मोहन सिंह तोमर (ठाकुर) निवासी- 392 एफ सेक्टर राजनगर इंदौर बताया गया है। आरोपी ने थाना तिरला में अपना गलत नाम- रोहित उर्फ रवि पिता कैलाश चन्द मालवीय निवासी- 37/1 बियावानी मालगंज चौराहे के पास इंदौर लिखवाया था। उसे आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना तिरला जिला धार के सुपुर्द कर दिया गया है।
Related Posts
October 26, 2020 अन्नपूर्णा आश्रम में शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति
इंदौर : शहर के दक्षिण- पश्चिम क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा आश्रम पर महामंडलेश्वर स्वामी […]
August 19, 2023 वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में संपन्न हुई कार्यशाला
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने […]
January 11, 2021 वर्तमान में मित्रता को नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत है- स्वामी भास्करानंद
इंदौर : सच्चा मित्र निश्छल, निस्वार्थ और निष्कपट रिश्ते में बंधा होना चाहिए। अब मित्रता […]
December 5, 2021 वनमंत्री विजय शाह पहुंचे चिड़ियाघर, सीसीटीवी में कैद तस्वीर तेंदुए की ही होने का किया दावा
इंदौर : चिड़ियाघर से कथित रूप से वन विभाग के पिंजरे से भागे तेंदुए का चार दिन की खोजबीन […]
June 2, 2021 प्रभारी मंत्री ने सिंधी कॉलोनी क्षेत्र का किया भ्रमण, दुकानों के सामने गोल घेरे बनाकर दी सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील
इंदौर : प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को सिंधी कॉलोनी क्षेत्र […]
April 19, 2022 अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर होगा इंदौर रेलवे स्टेशन का विकास, एयरपोर्ट की तर्ज पर होंगी सुविधाएं
इंदौर : पश्चिम रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण इंदौर स्टेशन आनेवाले समय में भव्य और अत्याधुनिक […]
June 12, 2021 कोरोना की जल्द हो सकती है रवानगी, 1 फ़ीसदी से भी कम रह गई है संक्रमण दर
इंदौर : शहर के अनलॉक होने की बड़ी वजह कोरोना संक्रमण का एक फ़ीसदी से भी कम हो जाना है। नए […]