इंदौर : बिहार के जिला गोपालगंज- थाना कुचायकोट का वांछित पचास हजार का ईनामी आरोपी व लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा अपने दो साथियों सहित पुलिस थाना लसूड़िया इंदौर की गिरफ्त में आया है। आरोपियों से अवैध 03 देशी पिस्टल एवं 06 कारतूस बरामद किए गए हैं।अन्तर्राज्यीय गैंग के ये आरोपी, शराब ट्रक हाईजेक करने के इरादे से थार गाडी से बायपास पर घूम रहे थेआरोपियों से घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन महिन्द्रा थार भी जब्त किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम भूपेन्द्र सिंह सिंह रावत नि. गोपाल सागर खरवा थाना ब्यावर राजस्थान, आदेश चौधरी नि. सुभाष नगर थाना रामगंज अजमेर राजस्थान और दीपक सिंह रावत नि.आदर्श नगर थाना रामगंज अजमेर राजस्थान होना बताए गए। उनके विरूध्द थाना लसुडिया पर अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उनके अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी ली गयी तो पता चला कि तीनों अंतर्राजीय अपराधी हैं इनके विरूद्ध राजस्थान , पंजाब, बिहार में – डकैती, एनडीपीएस एक्ट , हत्या के प्रयास , अवैध वसूली एवं आर्म्स एक्ट के अपराध पंजीबद्ध हैं। साथ ही पुलिस को यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी भूपेन्द्र सिंह रावत पर थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज बिहार के अपराध क्रमांक 316/2024 धारा 111/61(2) एवं धारा 25,26,35 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपये का ईनाम उद्धघोषित है।
Related Posts
August 9, 2020 भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर किया सम्मान इंदौर : अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन (अगस्त क्रांति) की 78 वी वर्षगांठ पर शहर काँग्रेस […]
June 29, 2022 उदयपुर हत्याकांड को लेकर भड़का आक्रोश, इंदौर में हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर प्रदर्शन
इंदौर : पिछले दिनों एक टीवी डिबेट के दौरान विवादित टिप्पणी करने वाली बीजेपी प्रवक्ता के […]
July 25, 2025 दिल्ली में करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपी एसआई व उसकी महिला साथी इंदौर से गिरफ्तार
बड़ी मात्रा में सोना और नकदी जब्त।
इंदौर के बाणगंगा इलाके में छुपकर रह रहे थे […]
May 1, 2021 सांसद लालवानी ने टीही में रेल्वे के आइसोलेशन कोच का लिया जायजा, कम लक्षणों वाले मरीजों का हो सकेगा इलाज
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने टीही रेलवे स्टेशन जाकर रेलवे द्वारा बनाए गए आइसोलेशन कोच […]
August 3, 2024 दुष्कर्म पीड़िता के साथ अभद्र बर्ताव करने वाले न्यायाधीश के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं
संस्था दामिनी के बैनर तले प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के मुख्य […]
March 5, 2022 8 मार्च को इंदौर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन के कार्यों की करेंगे समीक्षा
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा 8 मार्च को एक दिवसीय […]
May 26, 2021 कैलाश विजयवर्गीय की मीडिया कर्मियों के लिए सार्थक पहल, प्रेस क्लब को भेंट की 5 ऑक्सीजन मशीनें
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित इंदौर […]