इंदौर : धोखाधड़ी के शिकार आवेदक की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने पूरे पैसे सकुशल वापस करवाए। अनावेदक ने तीन मंजिला रो–हाउस बनाकर देने के नाम पर आवेदक से 18 लाख रूपए हड़प लिए थे। वर्षो से वह न तो रो–हाउस बनाकर दे रहा था और ना ही पैसे वापस कर रहा था।
ये था पूरा मामला।
फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदक सौम्यरंजन, निवासी इंदौर से शिकायत की जानकारी लेकर जांच की गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि आवेदक को झूठे विश्वास में लेकर वर्ष 2020 में मेसर्स रॉयल विक्रम बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हितेंद्र सिंह परमार द्वारा “दीप चित्रा पार्क” में 880 वर्गफीट तीन मंजिला रो–हाउस बनाकर देने के नाम पर 18 लाख रूपये एडवांस में ले लिए थे।अनावेदक हितेंद्र सिंह परमार पिता विक्रम सिंह निवासी –11 जाय बिल्डर्स कॉलोनी साकेत नगर,इंदौर ही उक्त कॉलोनी विकसित कर रहा था। रूपए लेने के बावजूद उसने आवेदक को न तो रो–हाउस बनाकर दिया और न पैसे वापस किए। इस पर क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इंन्वेस्टीगेशन सेल द्वारा अनावेदक से 18 लाख रुपए आवेदक को सकुशल वापस कराए गए। आवेदक सौम्यरंजन द्वारा बड़ी रकम वापस प्राप्त होने पर क्राइम ब्रांच इंदौर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Related Posts
January 30, 2023 आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में 80 रिश्ते तय
200 से अधिक रिश्तों पर चर्चा जारी है संवाद।
आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के परिचय […]
April 18, 2021 मनकामेश्वर शिव मन्दिर कांटाफोड़ के भक्त मंडल को विजयवर्गीय ने उपलब्ध कराई ऑक्सीजन मेड मशीनें
इंदौर : कोरोना महामारी के विकराल होते स्वरूप को देखते हुए नवलखा स्थित मनकामेश्वर […]
June 11, 2024 बालक का अपहरण कर हत्या के मामले में आरोपियों को मृत्युदंड
फिरौती के लिए किया था 07 वर्षीय बालक का अपहरण।
फिरौती की रकम न मिलने पर कर दी थी […]
December 14, 2024 डा. विष्णु वाकणकर के नाम से जाना जाएगा रातापानी टाइगर रिजर्व
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान।
भोपाल देश की एक मात्र ऐसी राजधानी, जहां टाइगर […]
March 5, 2022 हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं,उन्हें मिले समान अवसर,सम्मान समारोह में बोले वक्ता
इंदौर : हर दिन महिलाओं का है। उनका सम्मान बाहर ही नहीं घर में भी होना चाहिए।आज महिलाएं […]
August 3, 2022 विद्याधाम में सजाई गई नागचंद्रेश्वर मंदिर की झांकी
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर नागपंचमी के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर […]
April 13, 2022 भाजयुमो ने फूंका दिग्विजय सिंह का पुतला, एमजी रोड थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के खरगौन की घटना को लेकर गलत ट्वीट करने और समाज […]