नेहरू स्टेडियम से किया गया मतदान सामग्री का वितरण

  
Last Updated:  July 5, 2022 " 03:22 pm"

इंदौर : नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार थमने के साथ ही जिला प्रशासन ने 6 जुलाई को होने वाले मतदान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर पद के साथ ही 85 वार्डों में पार्षदों के निर्वाचन के लिए वोट डाले जाएंगे।

नेहरू स्टेडियम से किया गया मतदान सामग्री का वितरण।

मंगलवार 5 जुलाई को नेहरू स्टेडियम से मतदान दलों को सामग्री वितरित कर मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया।

नेहरू स्टेडियम में बनाए गए वाटर प्रूफ डोम।

नेहरू स्टेडियम में 06 वाटर प्रूफ डोम बनाए गए हैं। वहां बूथ वार मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित की गई। बारिश से ईवीएम और अन्य मतदान सामग्री खराब न हो, इसके लिए पॉलिथीन की थैलियां भी मतदान दलों को दी गई। मतदान केंद्रों तक दलों को पहुंचाने के लिए 400 से अधिक बसों और ई रिक्शा का इंतजाम किया गया था। कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।दोपहर एक बजे तक अधिकांश मतदान दल, मतदान सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुके थे।

2250 मतदान केंद्र बनाए गए।

नगर निगम सीमा के तहत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों के 85 वार्डों में कुल 2250 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लाइट, पानी, टेंट, शौचालय सहित अन्य आवश्यक इंतजाम मतदान केंद्रों पर किए गए हैं।

बारिश खड़ी कर सकती है परेशानी।

मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने समुचित इंतजाम तो किए हैं पर मगलवार दोपहर से शुरू हुई भारी बारिश परेशानी का सबब बन सकती है। इंदौर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में शहर के निचले इलाकों में होने वाला जलजमाव मतदान पर असर डाल सकता है। इसको लेकर राजनीतिक दल भी चिंतित हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *