इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में रविवार को राम नवमी का उत्सव उत्साह, उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया । मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्म के अवसर पर श्रद्धालुओं में अपूर्व उत्साह देखा गया । हजारों की संख्या में दर्शनार्थी सुबह से ही मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए थे।
दिगम्बर बुआ नाइक ने पेश किया कीर्तन।
सुबह 10 बजे नागपुर के ख्यात कीर्तनकार दिगम्बर बुआ नाईक ने श्रीराम जन्म के कीर्तन की शुरुआत की। उन्होंने राजा दशरथ को श्रवण द्वारा दिए गए श्राप की कथा से कीर्तन की शुरुआत की । कीर्तन के दौरान रामायण के अनेक प्रसंगों का वर्णन उन्होंने किया।
जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाया राम जन्मोत्सव।
दोपहर ठीक 12 बजे घंटे, घड़ियाल, झांझ, शंख ध्वनि और जय जय श्रीराम के जयघोष के बीच राम जन्म सम्पन्न हुआ । महिलाओं ने पालना व अंगाई गीत गाए। बाद में महाआरती की गई।
इस अवसर पर मंदिर का फूलों और गुब्बारों से आकर्षक व दर्शनीय श्रृंगार किया गया था। महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र पहन कर श्रीराम की पूजा अर्चना की ।सभी को पंजरी प्रसाद का वितरण किया गया।
Related Posts
October 20, 2024 सानंद के मंच पर भारतीय इतिहास के कालजयी व्यक्तित्व ‘चाणक्य’ पर केंद्रित नाटक का मंचन
इंदौर : अखंड भारत का स्वप्न देखने वाले एक संघर्षशील शिक्षक की अद्भुत गाथा पर केंद्रित […]
October 9, 2023 पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान,मप्र में 17 नवंबर को मतदान
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 07 और 17 नवंबर को मतदान होगा।
मिजोरम में 07 नवंबर को […]
October 14, 2021 यूरिया से अवैध रूप से लिक्विड सोप बनाने वाली फर्म पर छापा, संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
इंदौर : किसानों के साथ धोखा–धडी कर अवैध रूप से उर्वरक यूरिया खाद भंडारित करने वाली फर्म […]
September 15, 2021 पीएम मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाया जाएगा सेवा व समर्पण अभियान, मण्डल स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा
इन्दौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न […]
February 2, 2025 02 फरवरी को निरस्त रहेगी इंदौर – जोधपुर एक्सप्रेस
इंदौर : उत्तर पश्चिम रेलवे में ब्लॉक के कारण 01 फरवरी, 2025 को जोधपुर से चलने वाली […]
February 9, 2022 शहीद प्रतीक पुणतांबेकर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : शहीद प्रतीक पुणतांबेकर की मंगलवार को 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के नागरिकों […]
October 25, 2023 इंदौर में मसालों की फैक्ट्री लगाएगा एमडीएच समूह
स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेेश के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में बोले देश के मसाला किंग राजीव […]