पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस, लगवाई उठक – बैठक।
इंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी नगर में पुलिसकर्मी रोशन यादव पर चाकू से हमला किए जाने के मामले में तीन आरोपी हर्ष, रितिक और अमन कुचबंदिया मूल निवासी सीहोर की पहचान हुई थी। तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर रात में आरोपी रितिक और हर्ष को धर – दबोचा गया। पुलिस ने उनकी जमकर खातिरदारी की।
आरोपियों का निकाला जुलुस।
शुक्रवार सुबह दोनों आरोपियों को पुलिस उसी एरिया में लेकर पहुंची और उनका जुलूस निकाला। यहां आरोपियों से उठक बैठक लगवाई,वही डंडो से उनकी पिटाई की गई। दोनों बदमाश पुलिस के सामने माफी मांगते नजर आए। आरोपियों का कहना था कि उन्हें नही पता था कि जिनपर उन्होंने चाकू से हमला किया वे पुलिसकर्मी हैं।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 420/23 धारा 307,353,332,294,506,34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। तीसरे आरोपी आरोपी अमन की तलाश की जा रही है। घटना में घायल पुलिस कर्मी रोशन यादव का ऑपरेशन होकर आईसीयू में भर्ती है। उसकी स्थिति ठीक बताई गई है।
Related Posts
November 25, 2024 मनमाना ब्याज वसूल कर पीड़िता को प्रताड़ित करने वाला सूदखोर गिरफ्तार
इंदौर : गरीब महिला से मनमाना ब्याज वसूल कर परेशान करने वाले आरोपी सूदखोर को द्वारकापुरी […]
May 18, 2021 कोरोना मरीजों के परिजनों को विधायक मेंदोला और साथी रोज कर रहे भोजन पैकेट्स का वितरण
इंदौर : शहर में कोरोना महामारी के उपचार के लिए विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों में […]
May 13, 2020 एहतियाती उपायों से कोरोना मुक्त है जिला जेल इन्दौर : जहाँ देश, प्रदेश और शहर की जेलों में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं वहीं […]
December 4, 2021 आदिवासी महानायकों की जयंती, पुण्यतिथि मनाना बीजेपी का चुनावी एजेंडा- कमलनाथ
भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार द्वारा टंट्या भील मामा […]
July 31, 2022 इंदौर के तीन छात्र देव, यश और अरिन एनडीए के लिए चयनित
इंदौर : रक्षा सेनाओं में शामिल होकर देश सेवा के लिए जीवन समर्पित करने का जज्बा इंदौर व […]
November 7, 2024 देवास में 15 हैक्टेयर जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई
सरकारी जमीन पर लोगों ने बना लिए थे अवैध मकान।
सीएम राइज स्कूल के लिए आवंटित है मुक्त […]
March 1, 2025 बीआरटीएस की रेलिंग हटाने की कार्रवाई प्रारंभ
इंदौर : हाई कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए बीआरटीएस को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई […]