इंदौर : क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। ज़मीनों के 15 से भी ज़्यादा ज़्यादा प्रकरणों में फ़रार भू माफिया चंपू उर्फ रितेश अजमेरा को क्राइम ब्रांच ने बाणगंगा पुलिस के सहयोग से सांवेर रोड पर घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। पहले उसके नेपाल सीमा से पकड़े जाने की खबर आई थी। चंपू की कार भी ज़ब्त की गई है जिसमें वह सवार था। चंपू अजमेरा पर कुल 18 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 15 मामलों में उसकी गिरफ्तारी की जाना शेष थी। उसपर 30 हजार का इनाम भी घोषित था।
रुपए लेकर नहीं दिए प्लॉट..
रितेश उर्फ चंपू अजमेरा भू माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान इंदौर से फरार हो गया था। उज्जैन और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में उसने फरारी काटी। फीनिक्स टाउनशिप, कैलोद हाला में डायरेक्टर और कालिंदी गोल्ड सिटी बाणगंगा, सेटेलाइट हिल्स नायता मुंडला में चंपू निवेशक था। प्लॉट के नाम पर लोगों से लाखों रुपए लेकर चंपू ने धोखाधड़ी की। उसके खिलाफ बाणगंगा, कनाड़िया, विजयनगर व अन्य थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। चंपू को रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
Related Posts
February 6, 2022 लताजी के नाम पर राष्ट्रीय अलंकरण पुरस्कार देनेवाला मप्र पहला राज्य
इंदौर : लता मंगेशकर का इंदौर से विशेष लगाव था। इस वजह से इंदौर से कोई भी जाता तो वे […]
October 21, 2020 कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल, ढाई सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित
इंदौर : तीन दिन तक गिरावट दर्ज होने के बाद मंगलवार को कोरोना संक्रमण में फिर उछाल आया। […]
May 19, 2024 वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित हैं हिंदू धर्म के सोलह संस्कार: रघुवीर सिंह
आरएसएस के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का धामनोद में शुभारंभ।
इंदौर : राष्ट्रीय […]
January 8, 2024 मप्र की पहली केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला इंदौर में स्थापित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया प्रयोगशाला का शुभारंभ।
वायरल लोड […]
May 11, 2025 मालवा उत्सव में देवी अहिल्याबाई के जीवनकार्यों पर आधारित नृत्य नाटिका की दी गई प्रस्तुति
कला शिविर में ख्यात चित्रकारों ने बनाए चित्र।
इंदौर : लालबाग परिसर में चल रहे मालवा […]
September 29, 2023 इंदौर की सड़कों पर निकला झिलमिलाती झांकियों का कारवां
झांकियों के चल समारोह को देखने उमड़ी भारी भीड़।
चंद्रयान, विकास, स्वच्छता, पर्यावरण, […]
May 27, 2021 निजी अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरकर महिला पटवारी की मौत
इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र के राजश्री अपोलो अस्पताल की तीसरी मंजिल से एक महिला […]