नई दिल्ली: यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायणदत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की संदिग्ध मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रोहित शेखर की मंगलवार को मौत हो गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अस्वाभाविक मौत का खुलासा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेखर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत अस्वाभाविक होने का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच ने रोहित की पत्नी अपूर्वा और अन्य परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।
मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था रोहित को।
मंगलवार को रोहित शेखर को दिल्ली के साउथ डिफेंस कॉलोनी स्थित घर से एक निजी अस्पताल ले जाया गया था जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उनकी नाक से खून बहता भी दिखाई दिया था। परिजनों ने उन्हें बताया था कि रोहित घर पर सोए हुए थे। पत्नी अपूर्वा उन्हें जगाने गई तो तो उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसपर वे और अन्य परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
रोहित शेखर की शादी एक वर्ष पूर्व ही इंदौर की अपूर्वा के साथ हुई थी। वे दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं।
Related Posts
April 10, 2020 मप्र के 18 जिले आए कोरोना की चपेट में, इंदौर में पॉजिटिव मरीज हुए 235 इंदौर : मप्र के एक तिहाई याने करीब 18 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल गया है। इनमें से […]
July 1, 2021 यूएई और ओमान में खेला जाएगा टी- 20 विश्व कप, आईसीसी ने किया ऐलान
नई दिल्ली: एक दिन पहले भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट […]
July 24, 2022 द्वारकापुरी पुलिस ने हथियारों सहित दो बदमाशों को बनाया बंदी
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही अवैध हथियार के साथ 02 आरोपी, पुलिस थाना […]
October 2, 2021 सेंट्रल जेल इंदौर में कैदियों के लिए प्रारम्भ की गई कैंटीन
इंदौर : केन्द्रीय जेल इन्दौर में केन्द्रीय जेल कर्मचारी सहकारी साख संस्था मर्यादित की […]
July 10, 2023 समान नागरिक संहिता के लिए यह सही समय, किसी धर्म से जोड़कर न देखें
कानून बनने के पहले ही विरोध की बात ठीक नहीं।
‘सेवा सुरभि’ एवं इंदौर प्रेस क्लब […]
February 2, 2022 तेजाजी नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाला आरोपी […]
June 19, 2019 किसी भी एडवेंचर से बढ़कर होता है विश्वकप में पाकिस्तान को रौंदने का आनंद {चंद्रशेखर शर्मा } एक अकेले मो. आमिर को अलग कर दें तो पाकिस्तान की ये टीम अपनी टीम के […]