🔹कीर्ति सिंह गौड़🔹
“धैर्य”
धैर्य रखा है मैंने सदियों
आगे भी धीरज धर लूँगी
मैं “सीता”, हूँ तुम जैसी ही
नयन में सपने भर लूँगी।
लंबा वक़्त गुज़ारा मैंने
उस रावण की लंका में
था अटूट विश्वास प्रभु को
नहीं रहे किसी भी शंका में।
बलिदान की बेदी पर मैंने
न जाने क्या क्या वारा था
छूट गया ये जग मुझसे
लेकिन, स्व सम्मान मुझे भी प्यारा था।
कुछ इसी तरह तुझसे भी
सब कुछ छीना जाएगा
लेकिन, इसी तरह धीरज धरके ही
तुझको भी जीना आएगा।
जगत की जननी है तू भी
अग्नि में कूदी है तू भी
निश्चित ही लंबा युद्ध है ये
पर अपमानित न होना,
समय परीक्षा ले रहा
तू अपना धीरज न खोना,
बस तू अपना धीरज न खोना ।।
यह कविता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लेखिका (एंकर) कीर्ति सिंह गौड़ ने तमाम महिलाओं को समर्पित की है।
Related Posts
May 20, 2024 तीखे हुए सूरज के तेवर, लोगों का हाल, बेहाल
प्रदेश में दतिया में दर्ज किया गया सर्वाधिक 47.5 डिग्री तापमान।
इंदौर में भी 43 के […]
May 14, 2021 आंतरिक शक्ति के जरिए कोरोना संकट का सामना करें- साध्वी ऋतम्भरा
नई दिल्ली : 'हम जीतेंगे-पाज़िटीविटी अनलिमिटेड' श्रृंखला के चौथे दिन पंचायती अखाड़ा - […]
May 13, 2019 इंदौर कर रहा स्वच्छता अभियान की अगुवाई- मोदी इंदौर' पीएम मोदी ने इंदौर की जनसभा में देवी अहिल्याबाई होलकर के अपने संसदीय क्षेत्र […]
April 28, 2020 इंडेक्स अस्पताल से 45 मरीज कोरोना को हराकर हुए डिस्चार्ज, मंत्री सिलावट ने किया स्वागत इंदौर : इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से सुकून भरी खबर सामने आई है।मंगलवार (28 अप्रैल) को कोरोना […]
January 3, 2024 अब लक्ष्मीबाई नगर से योगनगरी ऋषिकेश जाएगी इंदौर – देहरादून एक्सप्रेस
इंदौर - देहरादून एवं लक्ष्मीबाई नगर - देहरादून एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन के साथ […]
June 3, 2020 तत्कालीन कमलनाथ सरकार है मप्र में कोरोना संक्रमण की जिम्मेदार- कैलाशजी इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस बात का खंडन किया है कि केंद्र […]
December 31, 2016 हरिराम रणवां ने इस सीट से ठोक दी ताल लक्ष्मणगढ़ (सीकर). पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया के कांगे्रस का दामन थामते ही […]