इंदौर : कोरोना संक्रमण की धार लगातार कुंद होती जा रही है। इंदौर में संक्रमण की दर घटकर ढाई फ़ीसदी से भी कम रह गई है। अस्पतालों मरीजों की तादाद में भी खासी कमीं आई है। 97 फ़ीसदी लोग रिकवर हो चुके हैं। दूसरी अहम बात ये है कि 15 लाख से अधिक सैम्पलों की टेस्टिंग अबतक हो चुकी है।
246 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार 3 जून को 6673 आरटी पीसीआर और 4390 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10,083 की टेस्टिंग की गई। 9791 निगेटिव पाए गए। 246 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 26 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 20 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 15 लाख 1 हजार 020 सैम्पलों की जांच की गई है। एक लाख 51 हजार 49 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि ज्यादातर मरीज ठीक हो चुके हैं।
612 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 612 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 47 हजार 332 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 2366 का इलाज चल रहा है।
2 मरीजों की मौत।
गुरुवार को 2 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1351 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते मौत के मुंह में जा चुके हैं।
Related Posts
July 15, 2021 दो शातिर वाहन चोर नाबालिग साथी सहित गिरफ्तार, 8 वाहन बरामद, जहरीली शराब की भी करते थे तस्करी
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोरों को उनके नाबालिग साथी के साथ […]
November 7, 2022 बीजलपुर खेल संकुल का निर्माण मार्च – 2023 तक पूरा करने के खेल मंत्री यशोधरा राजे ने दिए निर्देश
अंतर्राष्ट्रीय मानकों, समय सीमा और गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान।
खेल एवं युवा […]
February 6, 2024 हरदा की घटना में घायलों के इलाज के लिए एमवायएच में किए गए व्यापक प्रबंध
इंदौर से हरदा भेजी गई कई एंबुलेंस।
हरदा में पटाखा फैक्ट्री की भीषण आग में कई लोग हुए […]
December 28, 2023 चोरी के महंगे मोबाइल बेचने का प्रयास कर रहे दो बदमाश गिरफ्तार
तीन लाख रुपए मूल्य के सात मोबाइल किए गए जब्त।
इंदौर : पारदी गैंग के दो शातिर आरोपी, […]
July 24, 2023 विद्यालय चरित्र व मूल्यों के निर्माण का मंदिर हैं
बी डी तोषनीवाल माहेश्वरी बाल मंदिर छत्रीबाग इंदौर में निर्मित सभागार व पुस्तकालय के […]
January 22, 2022 शोभा चौधरी के गायन और बांसुरी व मेंडोलिन की जुगलबन्दी से सजा ‘राग अमीर’ का पहला दिन
इंदौर : उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन तीन दिवसीय […]
November 13, 2021 प्रधानमंत्री मोदी की भोपाल यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मी किए तैनात
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता […]