इंदौर : कोरोना संक्रमण के घटते प्रकोप के साथ हालात अब बेहतर होते जा रहे हैं। रिकवर होने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। संक्रमण दर 6 प्रतिशत से कम हो गई है वहीं मौतों के आंकड़ों में भी कमी आई है। कुल मिलाकर इंदौर सामान्य स्थिति की मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
473 नए संक्रमित मिले।
शनिवार 29 मई को 7991 आरटी पीसीआर और 3043 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 8355 की टेस्टिंग की गई। 7789 निगेटिव पाए गए। 473 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 34 रिपीट पॉजिटिव निकले। 59 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो 14 लाख 55 हजार 914 सैम्पलों की अबतक टेस्टिंग की गई है। 1 लाख 49 हजार 425 पॉजिटिव पाए गए हैं।हालांकि 95 फ़ीसदी से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं।
1398 ने दी कोरोना को मात।
शनिवार को नए संक्रमितों से करीब तीन गुना मरीजों ने कोरोना संक्रमण पर विजय पाई। 1398 मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1 लाख 43 हजार 808 मरीज कोरोना से उबरने में कामयाब रहे हैं।अस्पतालों में उपचाररत कोरोना पीड़ितों की संख्या अब सिर्फ 4279 रह गई है।
3 मरीजों की मौत।
कोरोना से मौतों के मामलों में भी काफी कमी आई है। शनिवार को सिर्फ 3 मरीजों की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1338 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
May 16, 2025 सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह को लगाई कड़ी फटकार
हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज एफआईआर पर रोक लगाने से किया इनकार।
हाई कोर्ट ने मंत्री शाह […]
April 27, 2025 सेंट्रल इंडिया के पहले चेस पार्क का महापौर ने किया लोकार्पण
नगर निगम, एफटीएस युवा संस्था और ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से सुदामा नगर […]
December 16, 2022 प्रवासी मेहमानों को ठहराने के इच्छुक मेजबानों के घर जाकर लेंगे व्यवस्थाओं का जायजा
इंदौर : इंदौर टेनिस क्लब (ITC) में प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा की अध्यक्षता में […]
November 6, 2019 इंदौर से चुनाव लड़कर दिखाए सज्जन वर्मा, आकाश ने दी चुनौती इंदौर : कमलनाथ सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कैलाश विजयवर्गीय व विधायक […]
June 20, 2022 बीजेपी ने गठित की चुनाव संचालन समिति, मेंदोला चुनाव प्रभारी, मधु वर्मा चुनाव संचालक बनाए गए
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव संचालन समिति का गठन […]
June 17, 2025 सुपर कॉरिडोर की स्कीम नंबर 172 में बनेगा 10 हजार बैठक क्षमता वाला कंवेंशन सेंटर
जल्द जारी होंगे टेंडर।
(कीर्ति राणा) तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय […]
June 19, 2021 जिंसी क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो गुटों में चले पत्थर, पुलिस ने संभाला मोर्चा, कई लोग लिए गए हिरासत में
इंदौर : शनिवार सुबह मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जिंसी में एक ही समुदाय के दो गुटों में […]