इंदौर : मध्यप्रदेश में बहुचर्चित व्यापम घोटाले के 8 आरोपियों को 7-7 साल के कारावास से दंडित किया गया है।
दरअसल 2013 में होलकर साइंस कॉलेज से व्यापम परीक्षा में 8 मुन्ना भाई नाम बदलकर एग्जाम देते हुए पकड़ाए थे। उक्त मामले में 8 साल बाद इंदौर जिला विशेष न्यायाधीश द्वारा सभी आरोपियों को 7 -7 साल की सजा सुनाई गई है। 2013 में पशुपालन डिप्लोमा एग्जाम के दौरान आरोपियों द्वारा प्रति रोपण किया गया था जहां परीक्षार्थियों ने अपने स्थान पर अन्य व्यक्ति को बिठाकर परीक्षा दिलवाई थी। इसमें कुल 4 छात्र थे और चार के स्थान पर चार मुन्ना भाई ने परीक्षा दी थी। इस तरह कुल 8 आरोपी को विशेष जिला न्यायाधीश द्वारा सजा सुनाई गई।
एग्जाम देने वाले फर्जी मुन्ना भाई झांसी यूपी के रहने वाले थे। जिसमें से एक डॉक्टर था और एक वर्तमान में प्रोफेसर है। एक कोचिंग क्लास चला रहा था। 2014 में कोर्ट में मामला आया था। 8 साल बाद व्यापम घोटाले का निर्णय आया है।
ये थे आरोपी।
जिन आरोपियों को सजा सुनाई गई है, उनमें अवनीश प्रताप सिंह, मोहम्मद एजाज अली, अंकित पिता भूपेंद्र सिंह, अनूप पिता यज्ञदत्त, रमा डामोर माखन सिंह ,अमीर होलकर और देवेंद्र झनिया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
May 14, 2021 संदीप सोनी को स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त प्रभार
इंदौर : स्मार्ट सिटी सीईओ शीतला पटले के मातृत्व अवकाश पर जाने के कारण नगर निगम के अपर […]
January 5, 2024 Popüler bahis siteleri105 En iyi bahis siteleri 2021 - Popüler bahis siteleri
Günümüzde çevrimiçi bahis siteleri […]
June 9, 2023 शहीदों के बलिदान से जुड़े तीन पुरातन पेड़ों को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग
एमवायएच, रेसीडेंसी कोठी और संवाद नगर में स्थित हैं यह 200 वर्ष से भी पुराने […]
February 4, 2021 सीएम शिवराज ने स्व. अटलजी की प्रतिमा का किया अनावरण
रतलाम : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रतलाम जिले के प्रवास दौरान समीपस्थ […]
February 26, 2021 राजवाड़े के जीर्णोद्धार का कार्य 100 दिन में पूरा करने के सांसद लालवानी ने दिए निर्देश
दिशा समिति की बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने अधिकारियों से किए जवाब तलब, राजवाड़ा का काम […]
July 12, 2021 केवल टँकीयों के भरने व मेन्टेनेन्स का काम दिया है ठेके पर, जल वितरण निगम ही करेगा- अपर आयुक्त
इंदौर : शहर की 112 नर्मदा टंकियों का मेंटेनेंस कार्य रामकी और एलएनटी कंपनियों को दिए […]
March 9, 2023 होली पर मनोहारी स्वरूप में नजर आए प्रभु वैंकटेश
भक्तों ने मंदिर परिसर में रंग - गुलाल उड़ाकर खेली होली।
इंदौर : श्री लक्ष्मी वैंकटेश […]